रायपुर

ITM विश्वविद्यालय रायपुर के विद्यार्थियों ने किया कुलदीप निगम वृद्धाश्रम भ्रमण

रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रथम कुलदीप निगम वृद्धाश्रम माना कैम्प में ITM विश्वविद्यालय रायपुर के होटल मैनेजमेंट में अध्ययन रत विद्यार्थियों का एक समूह  वृद्धाश्रम में निवासरत बुजुर्गों से मिलकर आज उन्हें भोजन करवाया और मिठाई का वितरण किया। साथ ही सूखा अनाज भी प्रदान किया गया।

 

विद्यार्थियों ने दीपावली के पूर्व सामाजिक सरोकार के दृष्टिकोण से असहाय निराश्रित बुजुर्गो से मिलकर उन्हें कुछ पल की खुशियां बाटी।  इस अवसर पर अनीश बैनर्जी,  डॉ अमिय जानी, गुंजन सिंहा छात्र छात्राओं का समूह वृद्धाश्रम की वार्डन पारूल चक्रवर्ती लीला यादव उपस्थित रहे।