आईपीएल सीजन 19 के 14वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) को गुजरात टाइटंस (GT) ने 1 रन से हरा दिया है. इस सीजन में गुजरात की यह पहली जीत है. हाईस्कोरिंग मुकाबले में सबसे ज्यादा 92 रन की पारी खेली, लेकिन वह भी काम नहीं आई. वहीं गुजरात टाइटंस के लिए राशिद खान ने 3 विकेट झटके.
दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा गए मुकाबले में DC के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था, जिसके बाद GT ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 210 रन बनाए हैं. अब DC को मुकाबला जीतने के लिए 211 रन का लक्ष्य हासिल करना होगा. चोट से उबरने के बाद इस मुकाबले से वापसी कर रहे GT के कप्तान शुभमन गिल ने 70 रन की अर्धशतकीय पारी खेली. गिल के अलावा वॉशिंगटन सुंदर (55 रन) और जोस बटलर (50 रन) ने भी तूफानी बल्लेबाजी करते हुए फिफ्टी जड़ी.
DC के लिए गेंदबाजी में मुकेश कुमार ने सबसे ज्यादा 2 विकेट झटके. उनके अलावा कुलदीप यादव और लुंगी एनगिडी को 1-1 सफलता मिली. दूसरी पारी में दिल्ली के ओपनिंग जोड़ी ने सबसे बड़ी साझेदारी की. सबसे ज्यादा रन केएल राहुल ने 92 रन की पारी खेली, जो टीम को लक्ष्य तय लेकर जाने में अहम रहा. वहीं डेविड मिलर ने 20 बॉल पर 41 रन जड़े. वहीं गुजरात के लिए रशीद खान ने सबसे जायदा तीन विकेट लिए.