शिक्षा-कैरियर-लाइफ स्टाइल

संत ज्ञानेश्वर स्कूल के परीक्षा परिणाम आज होंगे घोषित, नया सत्र एक अप्रैल से, समर क्लास भी

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल रायपुर द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के वार्षिक परीक्षा वर्ष 2022-23 का परीक्षा परिणाम  24 मार्च को घोषित किया जाएगा। वहीं एक अप्रैल से नया शिक्षण सत्र प्रारंभ होगा। नये सत्र में बच्चों के स्वागत के लिए स्कूल प्रबंधन ने तैयारी कर ली है।
 
स्कूल के प्राचार्य मनीष गोवर्धन ने बताया कि संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में शिक्षा के साथ संस्कार भी बच्चों को सिखाया जाता है। 24 मार्च 2023 को शिक्षण सत्र 2022-23 का वार्षिक परीक्षा फल घोषित किया जाएगा।  प्री प्राइमरी कक्षाओं के साथ कक्षा पहली से आठवीं तथा नवमी और ग्यारहवीं कक्षाओं के परिणाम घोषित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि परीक्षा का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा।
 
 
उन्होंने बताया कि नए सत्र का प्रारंभ तथा शाला प्रवेशोत्सव एक अप्रैल को मनाया जाएगा। जिसमें शिक्षकों द्वारा बच्चों का नए सत्र में स्वागत किया जाएगा तथा उनमें नई उत्साह व ऊर्जा भरने का कार्य किया जाएगा। सभी कक्षाओं की पढ़ाई भी एक अप्रैल से ही प्रारंभ कर दी जाएगी।
 
प्राचार्य महोदय ने आगे जानकारी दी कि अप्रैल के मध्य में बच्चों के लिए समर क्लासेस प्रारंभ किए जाएंगे। जिसमें बच्चे अपने रुचि अनुसार अन्य गतिविधियों मैं हिस्सा लेंगे और नई-नई चीजें जैसे डांसिंग, सिंगिंग सीखेंगे। वहीं कला के क्षेत्र में रूचि रखने वालों बच्चों के लिए भी क्लास लगेगी।
 
यह समर क्लासेस पूरी तरह से निशुल्क रहेगा। सभी बच्चों के लिए खुला रहेगा। कोई भी बच्चा अपना रजिस्ट्रेशन करा सकता है तथा वह समर क्लासेस का पूरा लाभ ले सकता है।