शिक्षा-कैरियर-लाइफ स्टाइल

700 सालों के बाद.... महाष्टमी पर बना महासंयोग... इस राजयोग से चमक जाएगी... इन चार राशियों की किस्मत

डेस्क। चैत्र मास को सृष्टि के निर्माण का महीना कहा जाता है। जिसकी वजह से नए साल का उद्भव भी इसी चैत्र मास की शुक्ल प्रतिपदा से माना गया है और माता भगवती की अराधना का पर्व भी यहीं से शुरु होता है। यह अपने आप में मंगल योग माना जाता है। ऐसे में ग्रहों की गति अच्छी हो जाए, तो वह महासंयोग कहलाता है, जो इस साल नजर आ रहा है। 

देश के महान ज्योतिषाचार्यों ने सालों बाद पूरे 9 दिनों की नवरात्रि को देखते हुए विशेष काल की गणना की है, जिसके उपरांत यह बात सामने आई है कि इस बार महाअष्टमी तिथि पर ग्रहों का महासंयोग बनने जा रहा है। महाअष्टमी इस बार 29 मार्च को होगी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अष्टमी तिथि पर बनने वाला ये महासंयोग बेहद खास माना जा रहा है। 

वैदिक ज्योतिष के मुताबिक, महाअष्टमी के दिन 6 बड़े ग्रह चार राशियों में विराजमान होंगे। जिसके प्रभाव से इस महासंयोग का निर्माण होगा। 
गुरु इस समय अपनी राशि मीन में विराजमान है और 28 मार्च को मीन राशि में ही अस्त होने जा रहे हैं। मेष राशि में बुध का गोचर होने जा रहा है। वहीं, सूर्य भी मीन राशि में ही विराजमान है। शनि अपनी राशि कुंभ में विराजमान हैं। शुक्र मेष राशि में विराजमान है और मेष राशि में राहु भी विराजमान हैं। ग्रहों के इस महासंयोग से कई राजयोगों का निर्माण भी होने जा रहा है। जिसमें मालव्य, केदार, हंस और महाभाग्य योग का निर्माण होगा।

मालव्य योग का निर्माण मेष राशि में शुक्र के गोचर करने से हो रहा है। मीन राशि में हंस योग और महाभाग्य योग का निर्माण हो रहा है। बता दें कि ये राजयोग 700 साल बाद बनने जा रहे हैं। ऐसे में इन महायोगों के निर्माण से कई राशि के जातकों को विशेष लाभ होगा। आइए जानते हैं कि महाअष्टमी पर बनने जा रहे इस महासंयोग से किन राशियों को लाभ होगा।

इन राशियों को होगा लाभ
मिथुन — इस राशि के जातकों को अष्टमी पर इन राजयोगों से शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। अविवाहितों के विवाह के योग बनेंगे। दामपत्य जीवन अच्छा रहेगा। तरक्की के योग बन रहे हैं। बिजनेस डील की संभावनाएं भी बन रही हैं। 
कर्क — इस राशि के जातकों के लिए हंस और मालव्य राजयोग बन रहा है। नौकरी की तलाश करने वालों को नौकरी मिल सकती है। पद प्रतिष्ठा प्राप्त हो सकता है। आर्थिक स्थिति बेहतर रहने वाली है। पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी।
कन्या — इस राशि के जातकों के बेरोजगारों को नई नौकरी मिलने के योग हैं। स्टूडेंट्स के लिए यह समय बहुत ही शानदार समय रहने वाला है। बिजनेस यात्रा के योग फलदायी साबित होंगे। बिजनेस करने वालों के लिए यह समय काफी बेहतर रहने वाला है।
मीन — इस राशि के लोगों को समाज में पद और प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। बिजनेस करने वालों अचानक धन लाभ हो सकता है। नौकरी करने वाले लोगों के लिए यह राजयोग किसी वरदान से कम नहीं है। रुके हुए सभी कार्य पूरे होंगे। विदेश यात्रा के योग।