शिक्षा-कैरियर-लाइफ स्टाइल

मेष राशि में गोचर करेंगे... देवगुरु बृहस्पति ग्रह... राशियों के अनुसार जानिए... कैसा मिलेगा फल

देवगुरु बृहस्पति ग्रह 22 अप्रैल यानी आज सुबह 03 बजकर 33 मिनट पर मेष राशि में प्रवेश कर चुके हैं और गुरु 27 अप्रैल को मेष राशि में उदित होंगे। इसके अलावा आज अक्षय तृतीया भी है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, 22 अप्रैल यानी आज बृहस्पति और राहु ग्रह की युति की वजह से गुरु चांडाल योग का निर्माण भी हो रहा है। आपको बता दें कि सूर्य मेष राशि में 14 अप्रैल को गोचर कर चुके हैं। राहु और बुध वहां पहले से ही मौजूद है, जिसके कारण मेष राशि में चतुग्रही योग का निर्माण भी हो रहा है। इससे किन राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ सकता है, इसका पूरा विवरण दिया गया है। 

1. मेष — इस राशि के लोगों के लिए बृहस्पति का ये गोचर बहुत ही फलदायी साबित होगा।कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। आय में वृद्धि हो सकती है। अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं।

2. वृष — सांसारिक सुखों में वृद्धि होगी, सेहत में सुधार आएगा, भाग्योदय होगा। आर्थिक दृष्टि से लाभदायक रहेगा, आय के नए स्त्रोत प्राप्त होंगे।

3. मिथुन — लाभ होगा, भाग्य का साथ प्राप्त होगा, आय में वृद्धि भी होगी। प्रमोशन और तरक्की प्राप्त हो सकती है। शादी के योग बन रहे हैं।

4. कर्क — तरक्की के मार्ग खुलेंगे, मान सम्मान में वृद्धि होगी। उच्च पद मिलने की संभावना बन रही है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

5. सिंह — गुरुजनों का पूरा सहयोग मिलेगा, आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। शुभ समाचार भी प्राप्त हो सकता है।

6. कन्या — सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। धर्म के कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे उसमें सफलता प्राप्त करेंगे, धन लाभ प्राप्त हो सकता है।

7. तुला — धन लाभ हो सकता है, संपत्ति में वृद्धि के योग बनेंगे। पैतृक संपत्ति से बड़ा फायदा मिल सकता है, विवाद भी होने की संभावना रहेगी।

8. वृश्चिक — शत्रुओं से सावधान रहें, स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कार्यक्षेत्र में और मेहनत करें। वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी।

9. धनु — आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, वाद-विवाद से बचें। नया वाहन खरीदने के योग हैं। कड़ी मेहनत करने पर कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए ये समय अनुकूल है।

10. मकर — मान-सम्मान, पद प्रतिष्ठा बढेगा। धन लाभ हो सकता है। जीवन की समस्याएं दूर होंगी। कुल मिलाकर ये समय आपके लिए अनुकूल रहेगा।

11. कुंभ — आर्थिक स्थिति पर ध्यान देने की जरूरत है, खर्चों पर नियंत्रण रखें। आमदनी बढ़ाने के लिए अपने प्रयासों को और बढ़ाएं। सेहत का ध्यान रखें।

12. मीन — रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है, अच्छी नौकरी प्राप्त हो सकती है। शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। लंबे समय से चल रही बीमारी खत्म हो सकती है।