शिक्षा-कैरियर-लाइफ स्टाइल

कैसा रहेगा आज का दिन... फायदे में कौन, किसे नुकसान... पढ़िए आज का राशिफल

राशिफल अनुसार 12 मई 2023, शुक्रवार का दिन महत्वपूर्ण है। कन्या राशि वालों के व्यवसाय से संबंधित यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं, जो यात्रा आपके लिए काफी लाभदायक रहेंगी। मेष से मीन राशि तक के लिए शुक्रवार का दिन कैसा रहेगा, आपकी किस्मत के सितारे क्या कहते हैं? जानते हैं आज का राशिफल 

मेष राशि (Aries)- आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। परिवार का सहयोग मिलेगा, परिवार वालों के साथ आपको समय व्यतीत करेंगे, सभी लोग अपने सुख-दु:ख बांटते हुए नजर आएंगे, कहीं घूमने जाने की भी योजना बनाएंगे। व्यवसाय में कोई नवीन कार्य हो सकता है, जिससे आप काफी खुश नजर आएंगे। मित्रों की सहायता से आपको नए-नए कांटेक्ट मिलेंगे।

वृषभ राशि (Tauras) - आज का दिन काफी बढ़िया रहेगा। धन का आगमन हो सकता है। आप अपनी रुके हुए कार्य को भी पूरा करेंगे। आप अपनी प्रतिदिन की दिनचर्या में सुबह की सैर, योगा व ध्यान को शामिल करेंगे, जिससे आप अपने आप को काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। आप अपने सभी कार्यों को कल ही करेंगे, कल पर नहीं छोड़ेंगे। जॉब में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे।

मिथुन राशि (Gemini)- आज का दिन आपका बढ़िया रहने वाला है। व्यवसाय में मनचाहा लाभ प्राप्त होगा, आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा, परिवार की भलाई के लिए कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना होगा, जिसके लिए आप अपने वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करेंगे। संतान की ओर से सुख समाचार मिल सकता है।

कर्क राशि (Cancer) - आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। जो युवा राजनीति में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए समय बढ़िया है। आपको सभाओं को संबोधित करने का मौका मिलेगा, नेताओं से भी मिलेंगे। कई दिनों से रुका हुआ कार्य पूरा होगा, शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। आशा निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे, लेकिन आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे।

सिंह राशि (Leo)- आज का दिन आपका सुखद रहने वाला है। जॉब में नए अवसरों की प्राप्ति होगी। कुछ अधिकारी आपके द्वारा किए गए कार्यों की तारीफ करेंगे। राजनीति में सफलता मिलेगी, नेताओं से भी मिलने के अवसर मिलेंगे। सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा, जिससे आपका स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं, लेकिन आप अपनी बुद्धिमान से सभी समस्याओं को समाप्त करेंगे।

कन्या राशि (Virgo)- आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा, लेकिन आप आत्मविश्वास भरपूर रहेंगे। सभी कार्यों को समय पर पूरा करेंगे। उच्च अधिकारियों के द्वारा शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आर्थिक सुख से प्रसन्नता होगी, व्यवसाय में मनचाहा लाभ प्राप्त होगा।

तुला राशि (Libra)- आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। जॉब में पद की प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। घर में भी खुशियां भरा माहौल रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। जो बिजनेस आप कर रहे हैं, उसमें आपको कामयाबी मिलेगी। मित्रों की सहायता से आपको आय के कुछ अवसर भी प्राप्त होंगे, जिनसे आप लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio)- आज का दिन आपका मिलाजुला रहने वाला है। व्यवसाय में आ रही समस्याओं को लेकर आप अपने बड़ों से बातचीत कर सकते हैं। जॉब में सफलता के संकेत हैं। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव के साथ स्थान परिवर्तन हो सकता है। दांपत्य सुख में वृद्धि होगी। मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान पक्ष की सफलता से मन को संतोष मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius)- आज का दिन आपका सुखद रहने वाला है। परिवार का सहयोग मिलेगा। वरिष्ठ सदस्यों के द्वारा आपको कोई कार्य सौंपा जाएगा, जो आप अवश्य पूरा करेंगे। कुछ परिवार के सदस्य आपके द्वारा किए गए कार्यों से नाखुश नजर आएंगे। किसी दूर के रिश्तेदार के यहां सभी लोग पार्टी में सम्मिलित होंगे, जहां सभी लोगों से मेल-मिलाप होगा।

मकर राशि (Capricorn)- आज का दिन आपका मिलाजुला रहने वाला है। नौकरी कर रहे जातकों को नई नौकरी का ऑफर आएगा, जिसमें आय अधिक होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। परिवार वाले सभी मिलकर किसी धार्मिक स्थान पर जाने की योजना बनाएंगे, लेकिन किसी अचानक से आए हुए कार्य की वजह से यात्रा टल सकती हैं, जिससे कुछ लोग नाखुश नजर आएंगे।

कुंभ राशि (Aquarius): आज का दिन आपका बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आप अपने आप को काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। रुके हुए सभी कार्यों को पूरा करेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। कल आप मित्रों की सहायता से भी अपना कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा करेंगे। कल आपका कोई पड़ोसी आपसे धन उधार मांगने आ सकता है, जिसके लिए आपको उसकी विश्वसनीयता को पहचानना होगा, तभी आप उसे धन उधार दे।

मीन राशि (Pisces)- आज का दिन आपका मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। व्यवसाय में मनचाहा लाभ प्राप्त होगा, आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। मकान, प्लॉट को खरीदने की इच्छा पूरी होगी। घर में मांगलिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। बिजनेस कर रहे जातक धन के लेनदेन के प्रति सचेत रहें। संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा।