शिक्षा-कैरियर-लाइफ स्टाइल

आज जिनका जन्मदिन है... कैसा रहेगा उनके लिए पूरा साल... जानने के लिए पढ़िए

14 मई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 5 होता है, जिनके स्वामी बुध देव हैं। मूलांक 5 वाले जातक बुद्धिमान और चतुर होते हैं। ये लोग कठिन परिस्थितियों का हल अपनी बुद्धि और विवेक से जल्दी निकाल लेते हैं। मूलांक 5 वाले जातकों में अद्भुत वाककला होती है। ये लोग दूसरों से बात करने में हिचकिचाते नहीं है। बहुत जल्दी मूलांक 5 वाले दूसरों के साथ अपनेपन का माहौल बना लेते हैं। ये लोग हर उम्र के व्यक्ति के साथ बात करने में कुशल होते हैं। मूलांक 5 वाले जातक अक्सर उन शब्दों का चयन करते हैं जो सामने वाले लोगों को सुनने में अच्छे लगते हैं।

इन लोगों के मित्र अधिक संख्या में होते हैं परंतु कोई घनिष्ठ मित्र कहने को नहीं होता। इन लोगों का मन बहुत चंचल होता है। मूलांक 5 वाले जातक अपना बचपन कभी नहीं खोते। ये लोग हंसमुख और चुलबुले होते हैं। अपने मन की बातों को दूसरों से साझा करना इन्हें अच्छा लगता है। मूलांक 5 वाले जातकों का दांपत्य जीवन सुखमय होता है। ये लोग अपने जीवन साथी के साथ अपने हर अनुभव को साझा करते हैं और एक मजबूत रिश्ते की नींव रखने की हर संभव कोशिश करते हैं। इन लोगों की शिक्षा प्रायः अच्छी रहती है। मूलांक 5 वाले जातक व्यापार कारोबार में निवेश करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। अक्सर शिक्षा पूरी होने के बाद नौकरी की बजाय व्यापार में ज्यादा रुचि लेते हैं और सफल भी होते हैं।

14 मई के जातकों का वर्षफल
आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए आर्थिक स्थिति में थोड़ा विचार करते हुए व्यतीत होने वाला है। इस साल खर्चों पर अंकुश लगाने की कोशिश करेंगे। आपके स्वभाव में हर चीज को लेकर थोड़ी गंभीरता उत्पन्न हो सकती है जिसके कारण लोग आपकी बातों से असहमति भी उत्पन्न कर सकते हैं। 

मई के महीने का समय थोड़ा सोच-समझकर बिताएंगे, आधुनिक तकनीकों को अपनाकर जहां काम सुगमता पूर्वक पूरे हो सकते हैं वहीं नुकसान की संभावना भी बनती है। जून और जुलाई के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। जुलाई के महीने में वाहन खरीदने के योग भी बनते हैं। अगस्त के महीने में मां-बेटी के संबंध अच्छे होंगे। सितंबर के महीने में कोर्ट-कचहरी के मामले सामने आ सकते हैं। आपका मन काम में कम लगेगा। आलस्य के कारण अपने कामों को आने वाले समय पर टाल देंगे। अक्टूबर के महीने में अपने क्रोध पर काबू रखें। बेकार के लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। किसी प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हैं तो सफलता मिलने के योग भी बनते हैं। नवंबर के महीने में किसी नए काम की जिम्मेदारी आपको मिलेगी, जिसे आप सफलतापूर्वक पूरा करने में सक्षम है। दिसंबर के महीने में नकदी धन खर्च होगा। 

वर्ष 2024 के जनवरी के महीने में घर में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। फरवरी के महीने में किसी नए काम को शुरू करने का विचार बनाएंगे। मार्च के महीने में बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। अप्रैल के महीने का समय भी अपने कामकाज को आगे बढ़ाने के लिए अच्छा है।

उपाय: इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए शनिदेव के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं और शनि चालीसा का पाठ करें। किसी भी प्रकार की ली गई सेवा के शुल्क का समय पर भुगतान करें। जरूरतमंद की सहायता करें। पक्षियों को हरी मूंग की दाल का दाना डालें। कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें। गणेश भगवान की आराधना करें और उन्हें दूर्वा अर्पित करें। परनिंदा से परहेज करें। किसी की झूठी गवाही न दें।