शिक्षा-कैरियर-लाइफ स्टाइल

पांच राशि के जातकों के लिए भाग्यशाली है आज का दिन... कौन सी है वो राशियां... पढ़िए आज का राशिफल

गुरुवार, 25 मई का दिन मेष और कर्क राशि सहित 5 राशियों के लिए भाग्‍यशाली होगा। इन्‍हें आर्थिक लाभ होगा और कारोबार में तेजी आएगी। कार्यक्षेत्र में भी आपको अनुकूल माहौल मिलेगा। आइए जानते हैं मेष से मीन तक आर्थिक मामलों में कैसा होगा आपके लिए गुरुवार।

मेष — मेष राशि वालों का भाग्‍य आज साथ दे रहा है। आज आप किसी काम के लिए संकल्प लेंगे तो वह कार्य पूर्ण हो जाएगा। किसी का एडमिशन हो या फिर यात्रा आदि की व्यवस्था करना या फिर किसी जरूरी वस्तु की खरीद या फिर कहीं अटका हुआ पैसा निकालना, हर कार्य में आपको सफलता मिलेगी। आज के दिन इन सब कार्यों को एक एक करके निपटा लेंगे।

वृषभ — वृष राशि के लोगों का भाग्‍य साथ दे रहा है। अपनी सभी कामकाजी गतिविधियों को अपने हिसाब से संचालित कर पाएंगे। आपके साथियों से हर प्रकार की मदद मिलेगी। परन्तु उन पर एकदम आंख बंद करके भरोसा न करें। ऐसा करने से में आपको किसी दिन धोखा मिल सकता है।

मिथुन — मिथुन राशि के लोगों को हर कार्य संभलकर करना चाहिए। यदि आप अपने करियर में बदलाव लाने की कोशिश कर रहे हैं तो अभी परिस्थितियां ठीक नहीं हैं। किसी भी नए कार्य को करने से पहले अपने घर में चर्चा कर लें। निर्णय लेकर आगे बढ़ना है तो फिर कुछ प्राप्त करने के लिए कुछ खोना भी पड़ सकता है। भाग्‍य आपका साथ देगा।

कर्क — कर्क राशि वालों का भाग्‍य आज साथ देगा। आज के दिन किसी नए प्रॉजेक्ट को आपको करना पड़ सकता है। इस क्षेत्र में कुछ पुराने मित्रों से आर्थिक सपॉर्ट आपको मिल सकता है। अगर किसी की सहायता करेंगे तो आपको भी कुछ आर्थिक लाभ हो सकता है।

सिंह — सिंह राशि के लोगों का भाग्‍य साथ दे रहा है और आपको हर कार्य में सफलता प्राप्‍त होगी। अगर आप सैर सपाटे की योजना बना रहे हैं तो आपका दिन शुभ होगा। यात्रा आदि के लिए कुछ तैयारी करनी होगी। कुछ अधूरे काम भी आपको पूरे करने होंगे। दोपहर के बाद दौड़भाग बढ़ सकती है। किसी काम में जल्‍दी न करें।

कन्या — कन्या राशि के लोग आज किसी प्रकार के तनाव से ग्रस्‍त रहेंगे। आपको कार्यक्षेत्र में थोड़ा संभलकर कार्य करने की जरूरत है। आज आपको कहीं पर धन का निवेश नहीं करना चाहिए, वरना किसी कार्य में आपको नुकसान हो सकता है।

तुला — तुला राशि के लोगों का भाग्‍य साथ दे रहा है और आज परिवार के साथ कहीं जाने का प्‍लान बन सकता है। घर पर मित्रों के आगमन से कुछ खर्च बढ़ सकता है। यदि आप किसी एग्जाम की तैयारी करने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको मेहनत करने पर फोकस करना चाहिए। घर पर आपको अपनी सुविधाओं के लिए और साधन जुटाने होंगे। घर के वरिष्ठ सदस्य से टकराव मोल लेना सही नहीं है।

वृश्चिक — वृश्चिक राशि के लोगों का दिन आज काफी मेहनत करने वाला हो सकता है। अपने बिजनस या जॉब की स्थिति को सुधारने के लिए कार्यक्रम में परिवर्तन करना पड़ सकता है। आर्थिक मामलों में यह वक्‍त अधिक शुभ नहीं है। कोई भी बड़ा फैसला आज न करें। आप कोई पुराना कर्ज आज चुका पाएंगे।

धनु — धनु राशि के लोगों का दिन आज मिलाजुला रहेगा। परिवार के किसी सदस्‍य की वजह से आप काफी तनाव में रहेंगे। तनाव से उबरने का रास्ता यही है कि आज आप किसी मनोरंजक यात्रा पर निकल पड़ें। यदि आपके पास वाहन आदि नहीं भी हो तो सार्वजनिक वाहन का प्रयोग करके अपने काम पूरे कर सकते हैं।

मकर — मकर राशि के लोग आज ऊर्जा से भरपूर रहेंगे और आपकी शारीरिक शिथिलता और अस्वस्थता खत्म होगी। आपके द्वारा की जाने वाली मेहनत के आज शुभ परिणाम आएंगे। आज आपको वस्त्र आदि का लाभ हो सकता है। किसी खराब पड़ी वस्तु का पुनः संचालन कर सकते हैं।

कुंभ — कुंभ राशि के लोगों का दिन शुभ होगा और कार्यक्षेत्र के वातावरण में सुधार होगा। कठोर प्रकृति का व्यक्ति आपकी नज़रों से दूर रहेगा और वातावरण में हल्कापन और मनोरंजन रहेगा। किसी सहकर्मी या बॉस के द्वारा आपको पार्टी पर बुलाया जा सकता है।

मीन — मीन राशि के लोग आज काफी परेशान रहेंगे। आज आप कुछ मायूसी के मूड में रहेंगे। विपरीत हालातों से मन परेशान हो सकता है। आज कारोबार में भी उदासी छाई रहेगी और काम में मन नहीं लगेगा। जीवन साथी का भरोसा जीतना जरूरी होगा। कुछ जरूरी खर्चे भी सामने आएंगे। बुजुर्गों के सहयोग से आपको साहस मिलेगा।