कैसा बीतेगा आपका यह सप्ताह... बिगड़े को सुधारने क्या हैं उपाय... पढ़िए साप्ताहिक राशिफल
2023-05-29 08:00 AM
305
मेष राशि (Aries)- इस सप्ताह किसी न किसी परिणाम के लिए आपका दिल बेचैन रहेगा। आपके जीवन में धन का आगमन हो सकता है। पारिवारिक जीवन के लिए बहुत फायदेमंद रहेगा। धन का सही उपयोग करने में आपको खुद को सक्षम महसूस नहीं करेंगे। अपने ज्ञान का भरपूर लाभ उठाएंगे। साझेदारी में आप व्यापार कर सकते है। किसी करीबी के साथ कोई भी काम करने में आपको लाभ मिलेगा। परिवार के किसी सदस्य से मन मुटाव हो सकता है।
उपाय- प्रतिदिन दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
वृषभ राशि (Taurus)- ये समय आपके स्वास्थ्य के लिए अनुकूल रहेगा जिससे आपको लाभ होंगे। आपके आर्थिक जीवन का भी आपको साथ मिलेगा। सोच समझ के निवेश करे जिससे आपको लाभ होगा, बिना सोचे समझे निवेश करने से आपको हानि हो सकती है। आपको अपनी पढाई पर अधिक ध्यान देने की ज़रुरत है। आपके घर परिवार में किसी तरह का कोई कार्यक्रम हो सकता है जिससे आपके घर में ख़ुशी आ सकती है।
उपाय- प्रतिदिन 33 बार “ॐ शुक्राय नम:” का जाप करें।
मिथुन राशि (Gemini)- इस सप्ताह आप अच्छा महसूस करेंगे। मानसिक तौर से आप शांत रहेंगे जिसका आपको लाभ मिलेगा। शिक्षा के लिए ये सप्ताह बहुत ही अच्छा है बहुत ही शुभ है अगर आप किसी प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेंगे तो आपको लाभ मिलेगा। अगर आप अपने घर से दूर है तो आपको अकेलापन महसूस हो सकता है। आपको खुद को सावधान रखने की ज़रुरत है। अपना पूरा मन आपको शिक्षा में लगाने की ज़रुरत है।
उपाय- ॐ हनुमते नमः" का प्रतिदिन 41 बार जाप करें।
कर्क राशि (Cancer)- इस सप्ताह आपको खुद को थोड़ा थका हुआ महसूस करेंगे थोड़ा चिड़चिड़े भी होंगे। पारिवारिक व घरेलु कार्य भी आपको करने होंगे इस बार जो शायद आपके काम से बहुत ही अलग हो। अपने मन को थोड़ा शांत करने के लिए आप कोई संगीत सुन सकते है या कहीं घूमने जा सकते है जिससे आपका मूड अच्छा हो जायेगा। आपकी सोचने की क्षमता भी बढ़ेगी इस दौरान जो आपको लाभ देगी। आगे बढ़ने का हौसला देगी तो बस अपना ध्यान रखे इस सप्ताह।
उपाय- शनिवार के दिन किसी गरीब व्यक्ति को दही चावल का दान करें।
सिंह राशि (Leo)- स्वास्थ्य के लिहाज से ये सप्ताह आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। धन को खर्च करने की बजाय उसको संचय करने की कोशिश करेंगे तो आपको ज़्यादा लाभ होगा। आप जो भी कार्य करेंगे उसका आपको शुभ फल मिलेगा। कुछ न कुछ नया सीखेंगे आप। अचानक से आपको नयी ज़िम्मेदारी मिलेगी। आपको क्रोध करने से बचना होगा।
उपाय- आदित्य हृदयम का नित्य जाप करें।
कन्या राशि (Virgo)- इस सप्ताह निवेश करने से बचना होगा। आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है। भविष्य में आपको अच्छे लाभ हो सकते हैं, जो आपको बहुत ही तरक्की देंगे। जो लोग व्यापार करते है उनको लाभ हो सकता है। किसी भी प्रॉपर्टी में पैसा न लगाए आपको बहुत नुकसान उठाना पड़ सकता है।
उपाय-प्रतिदिन 41 बार “ॐ नमो नारायणाय” का जाप करें।
तुला राशि (Libra)- इस सप्ताह किसी को पैसे उधार न दे। आपका स्वभाव इस बार चिड़चिड़ा हो सकता है। निजी जीवन में चल रही उथल पुथल आपको इस बार थोड़ा मानसिक तनाव दे सकती है। करियर भी प्रभावित हो सकता है। पढाई में भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
उपाय- प्रतिदिन ललिता सहस्रनाम का जाप करें।
वृश्चिक राशि (Scorpio)- ये सप्ताह आपके लिए सामान्य से काफी अच्छा रहेगा। अपनी बीमारी से आप निजात पा सकेंगे। लम्बे समय से कोई दिक्कत आपकी दूर होने वाली है। आप अपने अंदर ऊर्जा देख सकते हैं। समझदारी भरा फैसला आपको लेना होगा, जिससे आपको आने वाले जीवन में लाभ मिलेंगे। अतिरिक्त धन खर्च करना पड़ सकता है।
उपाय- प्रतिदिन 21 बार “ॐ ह्रीं कला भैरवाय नम:” का जाप करें।
धनु राशि (Sagittarius)- आपके मन में नकारात्मक ऊर्जा ज़्यादा हावी होगी। परिवार के प्रति आप अपनी ज़िम्मेदारी को समझेंगे जो की आपके लिए बहुत बेहतर रहेगा। कुछ सकारात्मक बदलाव भी आपको देखने को मिल सकते हैं। ऑफिस में आपका अलग ही प्रभाव पड़ सकता है। आमदनी आपकी अच्छी रहेगी, जिससे आपको लाभ होगा और आर्थिक स्थिति सुधरेगी।
उपाय-प्रतिदिन 21 बार “ॐ गुरवे नमः” का जाप करें।
मकर राशि (Capricorn)- ये सप्ताह आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। अपनी आय बढ़ाने के लिए और धन को इकठ्ठा करने के लिए आपके सामने अनेक अवसर आएंगे, जिसका अगर आप लाभ उठाएंगे तो आपको लाभ मिलेगा। करियर में उन्नति का शुभ अवसर मिलेगा। तरक्की भी होगी और सफलता भी मिलेगी। छात्रों के लिए ये सप्ताह बहुत ही अच्छा और शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह आप खुद को थोड़ा सुस्त महसूस करेंगे, लेकिन बाद में आप तरोताज़ा महसूस करेंगे जो की आपके लिए लाभदायक रहेगा।
उपाय-शनिवार के दिन बीमार व्यक्तियों को अन्न दान करें।
कुंभ राशि (Aquarius)- आपकी मानसिक शांति ख़राब हो सकती है। स्वस्थ जीवन के लिए आप इस बार अपने शरीर को तकलीफ देने से बचें। जीवनसाथी से आप आर्थिक मदद ले सकते हैं। शुरुआत से ही आपको विपरीत परिस्तिथियों का सामना करना पड़ सकता है, इसीलिए थोड़ी सावधानी बरतें।
उपाय- प्रतिदिन 21 बार “ॐ नमः शिवाय” का जाप करें।
मीन राशि (Pisces)- सेहत के प्रति लापरवाही न बरते। आपको निर्णय लेने में बहुत परेशानी हो सकती है। आर्थिक तंगी हो सकती है। वो लोग जो बहुत मेहनत कर रहे हैं, उनको सफलता ज़रूर मिलेगी। मान सम्मान में इजाफा होगा। आपका करियर भी बहुत अच्छा रहने वाला है। धन और समय दोनों की क़द्र करनी होगी।
उपाय- गुरुवार के दिन ब्राह्मणों को भोजन कराएं।