शिक्षा-कैरियर-लाइफ स्टाइल

रंगीन मोमबत्तियां होती हैं बेहद खास... जानिए कहां लगाए और कैसे कि... माता लक्ष्मी का घर में हो जाएगा वास

मोमबत्तियां घर में रोशनी करने के अलावा अन्य फायदा भी पहुंचाता है। बस इसके रंग और दिशा के बारे में हमें सही जानकारी होनी चाहिए। तो आज वास्तु शास्त्र में जानेंगे कि घर के नैऋत्य कोण, यानी दक्षिण-पश्चिम दिशा में किस रंग की मोमबत्ती का इस्तेमाल करना चाहिए और इससे क्या लाभ मिलेगा। वास्तु शास्त्र के अनुसार नैऋत्य कोण, यानी दक्षिण-पश्चिम दिशा में पीले रंग की मोमबत्तियां लगाना अच्छा माना जाता है। 

दरअसल, नैऋत्य कोण का संबंध पृथ्वी तत्व से है और पृथ्वी का संबंध पीले रंग से है। अतः नैऋत्य कोण, यानी दक्षिण-पश्चिम दिशा में पीले रंग की मोमबत्तियों का इस्तेमाल करना चाहिए। इस दिशा में पीले रंग की मोमबत्तियां लगाने से हमारे लिवर का सिस्टम ठीक रहता है और पेट से संबंधी परेशानियों से छुटकारा मिलता है। साथ ही माता की सेहत भी अच्छी बनी रहती है। वास्तु के मुताबिक, पीले रंग की मोमबत्तियों को घर के मुख्य द्वार पर लगाने धन की देवी लक्ष्मी का आगमन होता है और परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

वहीं दक्षिण दिशा में लाल रंग की मोमबत्ती लगाना अच्छा माना जाता है। इस दिशा में लाल रंग की मोमबत्ती लगाने से व्यक्ति के अंदर तेज जागृत होता है। साथ ही दक्षिण दिशा का संबंध घर की मंझली कन्या से है। अतः दक्षिण दिशा में लाल रंग की मोमबत्ती लगाना घर की मंझली बेटी के लिये भी फायदेमंद है। साथ ही इससे आंखों से संबंधी परेशानियां दूर होती हैं और आंखों की रोशनी तेज होती है।

पश्चिम दिशा में सफेद रंग की मोमबत्तियां लगाने से घर के हर्ष तत्व में बढ़ोतरी होती है, लिहाजा घर में खुशियां ही खुशियां होती हैं। इसके अलावा घर की छोटी कन्या को भी खुशी मिलती है। साथ ही मुंह से संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलता है और चेहरे पर एक अलग ही रौनक छा जाती है।