शिक्षा-कैरियर-लाइफ स्टाइल

शुरु होने जा रही 'शनि' की उल्टी चाल... बनेंगे दो शानदार राजयोग... पर किन राशि वालों को होगा लाभ... पढ़िए

शनि की उल्टी चाल 17 जून 2023 से शुरू होगी और 17 अक्टूबर 2023 तक चलेगी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि वक्री के दौरान शनि की शक्ति में कमी आ जाती है। ऐसा भी कहा जाता कि शनि की इस अवस्था में शनि से संबंधित कार्य विलंबित हो सकते हैं। इसीलिए शनि की उल्टी चाल के दौरान लोगों को धैर्य और सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।

विशेष बात ये है कि इस बार शनि वक्री के दौरान दो सुपर राजयोग बन रहे हैं। पहला सुपर राजयोग 11 सितंबर 2023 को बन रहा है जब शनि, बृहस्पति और राहु का युति बनेगा। दूसरा सुपर राजयोग 26 सितंबर 2023 को बन रहा है जब शनि, मंगल और राहु का युति बनेगा। ये राजयोग धन, सम्पत्ति, स्थान, अधिकार और अधिक विस्तार के लिए शुभ हो सकते हैं।

शनि वक्री के दौरान कुछ राशियों के लिए यह अच्छा समय हो सकता है और उनकी भाग्यशाली योग की स्थिति मजबूत हो सकती है, जिससे वे लॉटरी लगने जैसे भाग्यशाली घटनाओं का अनुभव कर सकते हैं, लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि यह समय सभी राशियों के लिए एक समान नहीं होता है। शनि वक्री के दौरान जिन राशियों के लिए अच्छा समय हो सकता है वे मेष राशि, मिथुन राशि, सिंह राशि हैं। 

मेष राशि वालों के लिए इस दौरान व्यापार एवं व्यवसाय में लाभ का समय होगा। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं। आकस्मिक धनलाभ के भी संकेत मिल रहे हैं। कुल मिलाकर शनिदेव आपकी मेहनत के अनुसार आपको फल प्रदान करेंगे।

वृषभ राशि वालों को परिवार से सहयोग प्राप्त होगा और रुका हुआ काम पूरा होगा। जॉब में आय के नए स्रोत मिल सकते हैं। जीवन साथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। जीवन में ढे़रों खुशियों का आगमन होगा।

मिथुन राशि वालों को इस दौरान लगभग सभी क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी। जो लोग जीवन में नए अवसर की तलाश कर रहे हैं, उन्हें भी इस बेहतर फल प्राप्त हो सकते हैं। धनलाभ के भी योग बनते हुए दिखाई दे रहें हैं।

सिंह राशि वालों को बिजनेस से फायदा मिलेगा। नौकरी मे प्रमोशन मिलने के भी योग बन रहें है। अपना खुद के मकान या प्लॉट लेने के सपने को साकार कर सकते हैं। आपको भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा।