शिक्षा-कैरियर-लाइफ स्टाइल

इस साल सावन के 59 दिन... 19 सालों बाद बना दुर्लभ संयोग... जानिए सावन और अधिकमास के सोमवार कब—कब

इस साल सावन 59 दिनों का होगा। पंचांग के अनुसार 19 साल बाद सावन पर बहुत ही खास संयोग बन रहा है, जिसमें पूरे महीने शिव और माता पार्वती दोनों की असीम कृपा प्राप्त होगी। हिंदू पंचांग के अनुसार सावन को सभी महीनों में बहुत शुभ माना जाता है क्योंकि इस मास में भगवान भोलेनाथ अपने भक्तों की हर मनोकामना पूरी करते हैं। शिव भक्तों को पूरे साल सावन माह का बेसब्री से इंतजार रहता है। मान्यता है कि श्रावण के हर सोमवार पर शिवलिंग का रुद्राभिषेक और जलाभिषेक करने पर तमाम कष्ट दूर हो जाते हैं और जीवन खुशियों से भर जाता है।

सावन माह 4 जुलाई 2023 से शुरू होगा और इसका समापन 31 अगस्त 2023 को सावन पूर्णिमा पर होगा। इस बार सावन की शुरुआत पहले मंगला गौरी व्रत से हो रही है। 19 साल बाद ऐसा दुर्लभ संयोग बना है कि श्रावण में अधिकमास होने के कारण 8 सावन सोमवार व्रत और 9 मंगला गौरी व्रत आएंगे। ऐसे में महादेव और माता पार्वती की कृपा पाने के लिए भक्तों को 2 महीने का अवसर प्राप्त होगा। इस बार सावन में अधिकमास 18 जुलाई 2023 से शुरू होगा और 16 अगस्त 2023 को खत्म होगा।

सावन सोमवार 2023                                  सावन अधिकमास का सोमवार 2023
सावन का पहला सोमवार - 10 जुलाई 2023 सावन अधिकमास का पहला सोमवार -  24 जुलाई 2023
सावन का दूसरा सोमवार - 17 जुलाई 2023 सावन अधिकमास का दूसरा सोमवार - 31 जुलाई 2023
सावन का तीसरा सोमवार - 21 अगस्त 2023 सावन अधिकमास का तीसरा सोमवार - 7 अगस्त 2023
सावन का चौथा सोमवार - 28 अगस्त 2023 सावन अधिकमास का चौथा सोमवार - 14 अगस्त 2023