सावन शुरु होने से पहले जान लें... किस राशि वाले... किस तरह से करें शिव का अभिषेक
2023-06-29 09:00 AM
493
देवों के देव महादेव का प्रिय महीना सावन 4 जुलाई 2023 से शुरु हो रहा है। वैसे तो पूरे सावन में शिव का जलाभिषेक किया जाता है, इसमें सोमवार का दिन विशेष माना गया है। मान्यता है कि सावन सोमवार का व्रत रखकर शिव का जलाभिषेक और रुद्राभिषेक करने वालों पर महादेव की विशेष कृपा बरसती है।
मेष राशि गंगाजल से शिव का जलाभिषेक करने परे सर्वकार्य सिद्ध होंगे।
वृषभ राशि धन प्राप्ति के लिए जल में अक्षत मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें।
मिथुन राशि गन्ने के रस से शिव का अभिषेक करने पर सौभाग्य में वृद्धि होगी।
कर्क राशि शक्कर मिश्रित दूध से अभिषेक करने पर संतान सुख प्राप्त होगा।
सिंह राशि जल में गुलाब का फूल डालकर अभिषेक करने से आरोग्य का वरदान मिलेगा।
कन्या राशि शत्रु बाधा से मुक्ति के लिए शिव पर गन्ने का रस चढ़ाएं।
तुला राशि पंचामृत से भोलेनाथ का अभिषेक करें,इससे आर्थिक तंगी दूर होती है।
वृश्चिक राशि ग्रहों के अशुभ प्रभाव से छुटकारा पाने के लिए घी से शंकर जी का अभिषेक करें।
धनु राशि वैवाहिक जीवन में सुख-शांति के लिए शहद से महादेव का अभिषेक करना चाहिए।
मकर राशि व्यापार या नौकरी में परेशानी आ रही है तो गंगाजल या इत्र शिव जी को चढ़ाएं. जल्द शुभ परिणाम मिलेंगे।
कुंभ राशि जन्म-मरण के चक्र से छुटकारा पाने के लिए गंगाजल से भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक करना उत्तम माना गया है।
मीन राशि दूध में भांग और गन्ने का रस मिलाकर शिव का अभिषेक करें, इससे आय के नए अवसर प्राप्त होंगे।