शिक्षा-कैरियर-लाइफ स्टाइल

सावन के पहले सोमवार को... बन रहा गजकेसरी योग... इन पांच राशियों के लिए होगा फलदायक

इस धरती पर जन्म लेने वाले प्रत्येक इंसान, पशु, वनस्पति से लेकर प्रत्येक जीव को सावन के आने का इंतजार होता है। यह एक ऐसा मास होता है, जब धरती तृप्त होती है, तो शिव की कृपा के तौर पर भी श्रावण मास को देखा जाता है। सावन शिव को समर्पित महीना होता है। सामान्यत: श्रावण में चार सोमवार ही पड़ते हैं, लेकिन इस साल अधिक मास होने की वजह से श्रावण मास में 8 सोमवार के व्रत करने का मौका शिवभक्तों को मिल पाएगा। 

ज्योतिषाचार्यों की माने तो इस बार सावन के पहले ही सोमवार को गजकेसरी योग का निर्माण हो रहा है, जिसका असर कई राशियों पर पड़ेगा और शुभ फलदायक होगा। इनमें चार राशियों का वर्णन किया गया है। 

पहला सोमवार 10 जुलाई को आने वाला है, इस दिन गुरु और चंद्रमा एक साथ मीन राशि में विराजमान होंगे, जिसकी वजह से गजकेसरी योग का निर्माण हो रहा है और यह एक बेहतर योग माना जाता है। जिसकी वजह से मेष, मिथुन, सिंह, वृश्चिक और धनु राशि वालों को इसका लाभ मिलेगा।