माहभर कर्क राशि में रहेंगे सूर्यदेव... फिर सिंह राशि में करेंगे प्रवेश... जानिए किस राशि पर कैसा पड़ेगा प्रभाव
2023-07-11 01:27 PM
439
सूर्यदेव हमेशा चलायमान रहते हैं, यही वजह है कि मानव जीवन सतत जारी रहता है। उनके चलायमान रहने की वजह से इंसानों की किस्मत भी बदलती रहती है। शास्त्रों में इस बात का उल्लेख है कि सूर्यदेव के विभिन्न राशियों में गोचर से भाग्य जागृत होता रहता है। वर्तमान में सूर्यदेव 16 जुलाई को कर्क राशि में गोचर करने वाले हैं।
माहभर कर्क राशि में रहने के बाद 17 अगस्त को सिंह राशि में उनका प्रवेश होगा, जिसके बाद फिर नयापन आएगा। बहरहाल कर्क राशि में सूर्य के गोचर का किन राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा, इस बारे में जान लेते हैं।
मेष — इस राशि के जातकों के भाग्य में परिवर्तन की पूरी संभावना है। कार्यक्षेत्र में प्रगति के आसार हैं, तो प्रयासों में सफलता के योग बन रहे हैं। आर्थिक तरक्की के साथ ही प्रमोशन की भी संभावना है।
मिथुन — इस राशि के जातकों को भी अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी। धन आगमन के योग बन रहे हैं, तो अटके पैसों की प्राप्ति भी संभव है। सेहत में सुधार और परिवार में समृद्धि के योग हैं।
कर्क — रिश्तों में सुधार, नौकरी में सक्रियता की संभावना है। नए लोगों से मुलाकात होगी, व्यवसाय में तरक्की के योग हैं। दाम्पत्य जीवन सुखमय व्यतीत होगा।तुला — मान सम्मान में वृद्धि होगी, कार्यक्षेत्र में तरक्की के योग हैं। नए वाहन का सुख प्राप्त हो सकता है।