क्या कहते हैं आपके तारे—सितारे... पढ़िए आज का राशिफल
2023-07-18 08:00 AM
258
मेष राशि - इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। यदि आपने बैंक में बचत की योजनाओं में कुछ धन लगाया हुआ है, तो उससे आपको मनचाहा फल प्राप्त होगा। कानूनी विवाद में फंसे हुए मामले आसानी से हल हो जाएंगे। आप धार्मिक कार्यक्रमों में व्यस्त रह सकते हैं। आप सामाजिक कार्यों में भी व्यस्त रह सकते हैं।
वृषभ राशि - इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक ठाक रहने वाला है। आपके परिवार में यदि कोई वाद विवाद चल रहा है, तो उसमें फैसला आपके परिवार के पक्ष में ही होगा। किसी से भी घर की बातों पर चर्चा ना करें, नहीं तो बाद में आपका मजाक बना सकते हैं। अपने भाईयों और सगे संबंधियों से आप अपने संबंध अच्छे बनाकर रखें, मुसीबत के समय में यह आपके बहुत काम आ सकते हैं।
मिथुन राशि - इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन श्रेष्ठ है। आपका मन भगवान की साधना में ज्यादा लगा रहेगा। बहुत समय से आपने कोई योजना बना रखी थी, तो आपकी योजना के पूरे होने के शुभ संकेत हैं। अपनी वाणी पर नियंत्रण बनाये रखें और किसी के बहकावे में ना आए। किसी से भी गलत वचन बोलने से पहले सोचिए, सामने वाला आपका अपमान भी कर सकता है।
कर्क राशि - इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। यदि आपने किसी को धन उधार दे रखा है, तो आपको लेन-देन में धोखा हो सकता है। आपका मन आपसी रिश्ते को मजबूत बनाए रखने में व्यतीत होगा। आप अपने खर्चों को ज्यादा ना बढ़ाएं, और ना ही किसी से उधार ले। अपना बजट बनाकर चले।
सिंह राशि - सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। यदि आप किसी व्यापार क्षेत्र में हैं तो आपको व्यापार में लाभ की प्राप्ति हो सकती है। आपका भाग्य आपका साथ देगा, और आपके सभी बिगड़े हुए कार्य जल्द ही बनेंगे। यदि आप कोई नौकरी करते हैं तो, नौकरी में आपका पद ऊंचा हो सकता है, जिससे आप को आर्थिक लाभ की प्राप्ति हो सकती है।
कन्या राशि - इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपके परिवार में किसी बात को लेकर बड़ा आनंद रहेगा, सभी परिवार के सभी सदस्यों को खुश देखकर आपका मन भी प्रसन्न रहेगा। आपकी राशि में सकारात्मकता के संकेत बने हुए हैं। आपको अपने पैतृक धन संपदा के बारे में कुछ अच्छी खबर मिल सकती है। जिस से आपके मन को कुछ संतुष्टि भी मिलेगी।
तुला राशि - इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन सहयोग से भरा हुआ रहेगा। आपका भाग्य सफलता की ओर बढ़ रहा है। आप अपने सभी नाते रिश्तेदारों से अच्छे संबंध बनाए रखेंगे, आपका मन भगवान की आस्था में बना रहेगा। आप अपने घर पर कोई हवन या कीर्तन भी करा सकते हैं।
वृश्चिक राशि - वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको अपने परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा। आप अपने लक्ष्य को फोकस करके कार्य करें,आप अवश्य सफल होंगे। आप अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे। किसी कार्य को करने के लिए धैर्य की आवश्यकता होती है। अपने कार्य क्षेत्र में आप धैर्य के साथ आगे बढ़ते रहें, आप सफल अवश्य होंगे।
धनु राशि — इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप अपने जीवन साथी के साथ प्रेम से रहेंगे। अपने परिवार के साथ किसी विशेष बात पर चर्चा कर सकते हैं, जिससे आपकी हर समस्या हल हो सकती हैं। आप जिस कार्य क्षेत्र में कार्य करते हैं, उसमें आपको लाभ की प्राप्ति होगी। आप अपने कार्य को अपनी मेहनत और लगन से और व्यापक कर सकते हैं।
मकर राशि - मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा सा सांकेतिक रहने वाला है। सेहत को लेकर किसी भी बात को नजरअंदाज ना करें, अन्यथा आपकी सेहत और भी खराब हो सकती हैं। थोड़ी सी परेशानी होने पर चिकित्सक को अवश्य दिखाएं। आप अपनी मेहनत और लगन से सभी कार्यों को आसानी से कर लेंगे। नौकरी पेशा वाले जातक अपनी नौकरी में अपने ऊपर विश्वास रखें।
कुंभ राशि - इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा। आपको आपकी बुद्धि के बल पर कोई बड़ा लाभ प्राप्त हो सकता है, जिससे आपके परिवार में खुशी की लहर दौड़ सकती है। आपके मन में किसी को कोई बात सिखाने पर और सीखने पर जोर रहेगा। यदि आप किसी कंपटीशन की तैयारी कर रहे हैं तो, उस प्रतियोगिता में आप सफल हो सकते हैं।
मीन राशि - मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप अपने घर परिवार के मामलों में विनम्रता बनाए रखें। आपके कानून से संबंधित मामले सुलझ सकते हैं। आप अपने पितरों की कोई बड़ी पूजा करा सकते हैं। सभी कार्यों को करने में आपके बड़ों का आपको भरपूर सहयोग मिलेगा। आपकी प्रतिष्ठा और पद दोनों ही बरकरार रहेंगे।