डेस्क। वर्ष 2023 में चल रहा अधिकमास का महीना 16 अगस्त तक चलेगा। इस साल अधिकमास में कई शुभ-अशुभ योग का संयोग बन रहा है। मलमास में इस बार खप्पर योग बन रहा है, जो सबसे खतरनाक माना जाता है लेकिन इस योग से कुछ राशियों को लाभ भी मिलने वाला है।
शुक्र और शनि एक दूसरे के मित्र माने जाते हैं। शास्त्र के अनुसार शुक्र व शनि का वक्री होने खप्पर योग का निर्माण होता है। साथ ही मलमास में पांच मंगलवार, 5 बुधवार और 5 गुरुवार के संयोग से भी खप्पर योग बन रहा है। खप्पर योग की वजह से 12 राशियों में से 2 राशियों के किस्मत के ताले खुल जाएंगे।
ज्योतिष गणना के अनुसार जिनकी किस्मत खुलने जा रही है वह पहली राशि है मेष। खप्पर योग से मेष राशि वालों धनलाभ के योग हैं। आय में वृद्धि हो सकती है, जो आपको आर्थिक उन्नति देगी। शुक्र और शनि की कृपा से कार्यस्थल पर कार्यों में सफलता मिलेगी। अधिकारी आपके काम से खुश होंगे। व्यापार में नई योजनाएं सफल हो सकती है। शेयर बाजार से जुड़े लोगों को फायदा होगा।
वहीं दूसरी राशि है वृषभ। खप्पर योग की वजह से वृषभ राशि वालों के भाग्य का उदय होगा। नौकरीपेशा लोगों को मेहनत का उचित फल मिलेगा। पद और पैसा दोनों में बढ़ोत्तरी के प्रबल योग हैं। जो छात्र कॉम्पटेटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं वह करियर में सफल होंगे। विदेश में पढ़ाई का मौका मिलेगा। वहीं नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को जॉब के अच्छे अवसर मिलेंगे।