वेट लॉस करना हो तो... इस तरह बना लें मिल्क शेक... उतरने लगेगी फालतु की चर्बी
2023-08-06 02:06 PM
754
वजन घटाने के लिए लोग क्या नहीं करते। तमाम प्रकार के डाइट फॉलो करते हैं और एक्सरसाइज करते हैं। लेकिन, इसके बाद भी कुछ लोग सप्लीमेंट्स लेना पसंद करते हैं जिससे कुछ दूसरे नुकसान हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में आप कुछ वेट लॉस शेक का आजमा सकते हैं। इनकी खास बात ये है कि आप इन्हें ड्राई फ्रूट्स की मदद से हाई प्रोटीन वाला बना सकते हैं तो फाइबर से भरपूर बनाने के लिए आप कुछ मोटे अनाजों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा इस शेक में आप कुछ बीजों को भी शामिल कर सकते हैं। तो, आइए जानते हैं इन वेट लॉस शेक के बारे में।
1. ओट्स शेक- ओट्स शेक पीना कई समस्याओं में आपके लिए काम कर सकता है। ओट्स में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है जो कि मेटाबोलिज्म को तेज करता है और आंतों की गति बढ़ाता है। इस शेक को पीने से मांसपेशियों में जमा चर्बी को शरीर से बाहर निकालने में मदद मिलती है। इसके अलावा ये शुगर मेटाबोलिज्म को भी तेज करता है जिससे वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है। तो, ओट्स को दूध में भिगोकर रख दें और फिर ब्लैंडर से ब्लैंड कर लें। थोड़ा सा ड्राई फ्रूट्स मिलाएं और उसके बाद इसका सेवन करें।
2. हाई प्रोटीन बीजों से बना शेक- बाहर से प्रोटीन सप्लीमेंट्स खरीदने से अच्छा ये होगा कि आप कुछ बीजों को पीस लें और इसी से प्रोटीन शेक बनाएं। जैसे कि अलसी, तिल, कद्दू, सूरजमुखी के बीज और चिया सीड्स को दरदरा करके पीस लें। अब दूध में इसे मिलाएं। ऊपर से थोड़ा सा ड्राई फ्रूट्स मिलाकर इसे पिएं। ये प्रोटीन शेक मांसपेशियां बढ़ाता है, एक्सरसाइज स्टैमिना बढ़ाता है और वेट लॉस में मददगार है।
3. मूंगफली का शेक- मूंगफली को आप दो तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं। आप इसे दूध में मिलाकर और पीसकर एक ड्रिंक तैयार कर सकते हैं। दूसरा, आप इसे दरदरा करके इसका एक पाउडर तैयार कर सकते हैं और जब मन आए दूध में मिलाकर इसे पी सकते हैं। साथ ही आप इसमें ड्राई फ्रूट्स मिलाकर भी ले सकते हैं। मूंगफली प्रोटीन से भरपूर है जो कि स्टैमिना बढ़ाकर और भूख कंट्रोल करके वेट लॉस में मदद कर सकता है।