शिक्षा-कैरियर-लाइफ स्टाइल

जिसके आने से नौकरियों पर मंडरा रहा था खतरा... अब 3.7 करोड़ के पैकेज पर... उसी कंपनी को चाहिए हुनरमंद लोग

ChatGPT या अन्य किसी Artificial intelligence (AI) की बढ़ती ताकत को देखते हुए कई लोगों को नौकरी जाने का खतरा सता रहा है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI ने कुछ वैकेंसी भी निकाली हैं। इन पोस्ट्स के लिए कंपनी 3.7 करोड़ रुपये तक का पैकेज देने को तैयार है।

इसके लिए कंपनी कैंडिडेट की तलाश करी है। यह जानकारी कंपनी के एक बड़े अधिकारी ने शेयर की है। OpenAI ने बीते साल ChatGPT को लॉन्च किया था और तब से ये चर्चा में बना हुआ है। 

इस प्लेटफॉर्म के आने के बाद कई लोगों की नौकरियों पर संकट के बादल तो कुछ को डर सताने लगा था। कंपनी के बड़े अधिकारियों में से एक ने बताया कि वे नए टैलेंट खोज रहे हैं। उन कैंडिडेट को कोडिंग, मशीन लर्निंग और अन्य पहलुओं को जानकारी होनी चाहिए। इसके लिए कंपनी 3.7 करोड़ रुपये तक का एनुअल पैकेज देने को भी तैयार है। 

OpenAI के सुपर अलाइनमेंट टीम के हेड Jan Leike ने इस नौकरी के बारे में जानकारी दी है। हाल ही एक पॉडकास्ट शो, जिसका नाम 'The 80,000 Hours Podcast' है, में  Jan Leike ने इस नौकरी के बारे में खुलासा किया। उन्होंने कहा कि यह रिसर्च बेस्ड नौकरियां हैं और अभी पोस्ट खाली हैं। Jan Leike ने बताया कि कंपनी कई रिसर्च इंजीनियर, रिसर्च मैनेजर और रिसर्स साइटिंस्ट को खोज रही है। इस नौकरी में एनुअल सैलरी  2,45,000 अमेरिकी डॉलर (करीब 2 करोड़ रुपये) से लेकर 4,50,000 अमेरिकी डॉलर (लगभग 3.7 करोड़ रुपये) तक होगी। इसके अलावा एक्स्ट्रा अलाउंसेंस भी शामिल होंगे।