रात में सोने से पहले कर लें यह काम... जाग जाएगी सोई हुई किस्मत... महालक्ष्मी का मिलेगा आशीर्वाद
2023-08-24 05:48 PM
354
सुख और संपदा के साथ इंसान को सबसे ज्यादा मानसिक शांति चाहिए, लेकिन एक साथ इन तीनों का संयोग विरले लोगों के नसीब में होता है। ऐसा भी नहीं है कि जिनकी जिंदगी में इनमें से किसी चीज की कमी है, तो उसे पूरे नहीं किया जा सकता। इसके लिए जरुरी है कि हम अपने जीवन और दिनचर्या में उन बातों को सही तरीके से समझें, आखिर हमसे चूक कहां पर हो रही है।
ज्योतिष शास्त्र में सुख का तात्पर्य केवल धन, दौलत और समृद्धि से नहीं है, बल्कि घर में परिवार की सलामती, अपनापन, सौहाद्र का वातावरण और अच्छे स्वास्थ्य से जुड़ा है। संपदा का तात्पर्य आपके आर्थिक संपन्नता और तरक्की से है, तो मानसिक शांति इन दोनों ही बातों का सामंजस्य है।
इन तीनों ही बातों का सीधा संबंध महालक्ष्मी से होता है। जीवन में हर इंसान प्रयत्न करता है कि उसके घर परिवार में सुख, संपदा और शांति तीनों ही मौजूद रहे। कहीं अगर कमी रह जाती है, तो चंद उपाय के जरिए उन्हें पूरा किया जा सकता।
रात में घी का दीपक जलाएं — आमतौर पर हर घर में नियमित पूजा के लिए लोग मंदिर जरुर रखते हैं। सुबह और शाम नियमित पूजा भी की जाती है। इसके साथ सोने से पहले मंदिर के पास घी का एक दीपक जला दें, तो इससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है और स्थाई तौर पर उस घर पर उनका निवास हो जाता है।
कपूर की धूनी जला दें — कपूर की धूनी जलाने से घर में सकारात्मकता आती है। हर शाम पूजा के लिए जब दीपक जलाया जाता है, उस समय कपूर जलाकर उसके धुंए को अपने शयन कक्ष के साथ ही पूरे घर में घुमाने से काफी फायदा मिलता है।
दक्षिण दिशा में जलाएं दीपक — दक्षिण दिशा को आमतौर पर शुभ नहीं माना जाता, लेकिन वास्तव में यह पूर्वजों की दिशा होती है। मान्यता है कि हर रात दक्षिण दिशा में सरसों के तेल के साथ दीपक जलाकर रख दें, तो इससे पूर्वजों का आशीर्वाद पूरे परिवार को मिलता है और सुख, संपदा और शांति मिलती है।