शिक्षा-कैरियर-लाइफ स्टाइल

आ रहा है रक्षाबंधन का पवित्र पर्व... भाई की तरक्की चाहती हैं बहनें... तो राशि के अनुसार चुने रंगों की राखी

ज्योतिष शास्त्र अनोखा विषय है, जिसमें हर समस्या का समाधान संभव है। आमतौर पर अड़चनों में पड़े लोग अच्छे ज्योतिषाचार्य की सलाह लेते हैं और उनके बताए मार्ग पर चलकर अपनी बिगड़ी भी संवार लेते हैं। ऐसे ही पर्वों को लेकर भी कई लोक मान्यताएं हैं, जिस पर ज्योतिष सलाह कारगर साबित होती है। अभी भाई—बहनों के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन सामने है। 

इस साल रक्षाबंधन मनाए जाने को लेकर फिर से भ्रम की स्थिति बनी हुई है। कहा गया है कि भद्रा की स्थिति में भाई को राखी नहीं बांधनी चाहिए, इससे दोनों को ही कष्ट का सामना करना पड़ता है। ऐसे में रक्षाबंधन के लिए बुधवार 30 अगस्त को भद्राकाल समाप्त होने के बाद रात 9 बजकर 2 मिनट से 11 बजकर 13 मिनट तक शुभ मुहूर्त में राखी बांधना शुभ रहेगा। 

रक्षाबंधन को लेकर ज्योतिष में राशि के अनुसार रंगों का बड़ा महत्व बताया गया है। हर बहन चाहती है कि उसका भाई तरक्की करे और जीवन के हर सफर में उसका भाई हमेशा सफल साबित हो। इसके लिए ज्योतिष में राशि के मुताबिक रंगों वाली डोरी भाई को फायदा पहुंचा सकती है, तो जानते हैं कि किस राशि वाले के लिए कौन से रंग की राखी फलदायी होगी। 

मेष : इस राशि के जातकों का संबंध मंगल से होता है। ऐसे में इनकी कलाई पर लाल रंग की राखी बांधने से फायदा मिलेगा। 
वृषभ : इस राशि के जातकों का संबंध शुक्र है, जो भौतिक का प्रतीक है। ऐसे में इनकी कलाई पर सफेद चमकीली डोरी बांधने से लाभ मिलेगा। 
मिथुन : इसका स्वामी बुध होता है और बुध ग्रह का प्रिय रंग हरा है। ऐसे में ऐसे जातकों की कलाई पर हरा रंग फायदेमंद होगा। 
कर्क : इस राशि के जातकों का कारक चंद्रमा है। ऐसे में इनकी कलाई पर सफेद चमकीली रंग की राखी फायदा दिलाएगी। 
सिंह : इस राशि के जातकों का सीधा संबंध सूर्य से होता है। अतएव सिंह राशि के जातकों को पीले या सुनहरे रंग की राखी पहनाने से फायदा होगा। 
कन्या : कन्या राशि के जातकों का संबंध बुध से होता है। ऐसे में इन्हें भी हरे रंग की राखी लाभ दिला सकता है। 
तुला : इस राशि का संबंध शुक्र से होता है। तो इन्हें भी सफेद चमकीली डोरी पहनाने से इनका भाग्य खुल जाएगा। 
वृश्चिक : इस राशि वाले भाईयों का संबंध भूमि भवन से होता है, ऐसे में इन्हे लाल रंग की डोरी पहनाना फायदेमंद होगा। 
धनु : इस राशि के जातकों का संबंध देवगुरु बृह​स्पति से होता है। इन्हें पीले या सुनहरे रंग की डोरी पहनाना फायदेमंद होगा। 
मकर : इस राशि के स्वामी स्वयं शनिदेव हैं। नीलाम्बर से संबंध होने की वजह से इनकी कलाई पर नीले रंग की डोरी फायदेमंद होगा। 
कुंभ : इस राशि का भी संबंध शनिदेव से है, ऐसे में इनकी कलाई पर नीले या फिर आसमानी रंग की डोरी इन्हें फायदा दिलाएगा। 
मीन : इस राशि का संबंध भी सूर्य से है, ऐसे में इनके लिए भी पीले या सुनहरे रंग की डोरी ही फायदेमंद होगी।