शिक्षा-कैरियर-लाइफ स्टाइल

इन पांच राशियों पर... महालक्ष्मी का बरसता है विशेष स्नेह... नहीं रहती धन की कमी

सुख, संपदा और समृद्धि की अधिष्ठात्री महालक्ष्मी की कृपा पाने संसार के सभी लोग हर तरह का प्रयास करते रहते हैं। माता लक्ष्मी कर्मों और मेहनत के आधार पर अपनी कृपा बरसाने में कमी भी नहीं करती, पर कुल 12 राशियों में 5 राशि ऐसी हैं, जिन पर महालक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहती है। हालांकि इन पांचों राशि के जातकों को भी सद्कर्मों को करना पड़ता है, अन्यथा माता लक्ष्मी को रूष्ट होने से नहीं रोका जा सकता। 

वृषभ राशि — यह पहली राशि है, जिस पर माता लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है। इसके स्वामी शुक्र हैं और इस राशि के जातकों को महालक्ष्मी का विशेष स्नेह प्राप्त होता है। 

कर्क राशि — यह दूसरी राशि है, जो माता लक्ष्मी को विशेष प्रिय है। इस राशि के स्वामी चंद्र हैं और इस राशि के जातकों को माता लक्ष्मी हमेशा समृद्धिवान बनाए रखती है। 

सिंह राशि — वैसे तो सिंह राशि को सभी राशियों का राजा कहा जाता है। इसके स्वामी सूर्य हैं और माता लक्ष्मी की कृपा इनपर भी कभी कम नहीं होती, लेकिन गुस्सैल स्वभाव के लोगों को नुकसान उठाना पड़ जाता है। 

तुला राशि — यह चौथी राशि है, और इसके स्वामी भी शुक्र हैं। शुक्रवार माता लक्ष्मी का वार होता है, जिसकी वजह से इन पर भी उनकी कृपा हमेशा बनी रहती है। 

वृश्चिक राशि — इस राशि का स्वामी मंगल है। महालक्ष्मी इस राशि के जातकों पर विशेष कृपा बरसाती है, तो इनका धैर्य इन्हें भाग्यशाली बनाता है।