शिक्षा-कैरियर-लाइफ स्टाइल

बड़ी खबर! CAT 2023 रजिस्ट्रेशन की तिथि बढ़ी.... जाने कैट में भाग लेने वाले IIMs की लिस्ट...

डेस्क। भारतीय प्रबंधन संस्थान लखनऊ ने कॉमन एप्टीट्यूड टेस्ट (CAT 2023) के लिए रजिस्ट्रेशन करने की तारीख बढ़ा दी है। कैट रजिस्ट्रेशन तिथि 20 सितंबर तक बढ़ा दी गई है. ऑफिशियल वेबसाइट पर कैट रजिस्ट्रेशन की बढ़ी हुई तारीख की जानकारी दी गई। इसमें लिखा गया, “कैट 2023 रजिस्ट्रेशन और फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 20 सितंबर 2023 तक बढ़ा दी गई है। इच्छुक स्टूडेंट आईआईएम कैट की आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. 

कैट के लिए आवेदन करने के लिए बैचलर डिग्री का होना जरूरी है। बता दें कि देश के बेहतरीन आईआईएम और गैर-आईआईएम संस्थानों के विभिन्न पोस्ट ग्रेजुएट, फेलो और डॉक्टरेट प्रोग्रामों में प्रवेश के लिए स्टूडेंट को कैट परीक्षा देनी होती है।

कैट में भाग लेने वाले आईआईएम (IIMs 2023): आईआईएम अहमदाबाद 385, आईआईएम काशीपुर 210, आईआईएम कलकत्ता 462, आईआईएम नागपुर 60, आईआईएम बैंगलोर 412, आईआईएम रांची 155, आईआईएम उदयपुर 180, आईआईएम कोझिकोड 353, आईआईएम शिलॉग 120, आईआईएम विशाखापत्तनम 60, आईआईएम बोधगया 60, आईआईएम रायपुर 210, आईआईएम सिरमौर 60, आईआईएम रोहतक 180, आईआईएम इंदौर 550, आईआईएम अमृतसर 60, आईआईएम संबलपुर 140, आईआईएम त्रिची 180, आईआईएम लखनऊ 436, आईआईएम जम्मू 45.