शिक्षा-कैरियर-लाइफ स्टाइल

मोटापे से चाहते है राहत तो करें यह उपाय.... गले में खराश से भी मिलेगी राहत

डेस्क। घर की रसोई में मौजूद खाद्य सामग्रियां किसी औषधि से कम नहीं होती हैं, इस बात को कई बार साबित भी किया जा चुका है। खासतौर पर मसाले और सब्जियों में कई ऐसे गुण होते है, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी काफी लाभकारी है। इन सामाग्री में लहसुन भी शामिल है। जी हां, लहसुन को कच्चा चबाकर खाने का चलन काफी पुराना है। इसे हमारे बड़े-बुजुर्ग सदियों से खाते चले आ रहे हैं। वहीं, आयुर्वेद में लहसुन को डुबोकर खाने की सलाह दी जाती है। शहद में डूबे लहसुन के सेवन से सर्दियों की कई परेशानियों को दूर किया जा सकता है।

लहसुन को शहद में डुबोकर खाने से आपके शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है। इसमें एंटीबैक्टीरियल, एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों का भंडार होता है, जो सर्दियों में होने वाली कमजोर इम्यूनिटी की परेशानी को दूर कर सकता है। इसके साथ ही यह सर्दी-खांसी की परेशानी को भी दूर कर सकता है।

सर्दियों के दिनों में गले में खराश की परेशानी काफी ज्यादा होती है। यह नैचुरली तरीके से गले में खराश को कम कर सकता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण होता है, जो गले में बैक्टीरिया को पनपने नहीं देता है। अगर आप गले में खराश की समस्या को दूर करना चाहते हैं, तो शहद और लहसुन के मिश्रण का सेवन जरूर करें।

सर्दियों में इसका सेवन आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है, जिससे शरीर की अतिरिक्त कैलोरी तेजी से बर्न होती है। इस स्थिति में आपका वजन काफी ज्यादा तेजी से कम हो सकता है। हृदय रोगियों के लिए लहसुन और शहद का मिश्रण बेस्ट हो सकता है। इसमें मौजूद गुण हार्ट में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करते हैं, जो हार्ट डिजीज के खतरों को कम कर सकता है। लहसुन और शहद का मिश्रण पाचन संबंधी विकार को दूर कर सकता है।