शिक्षा-कैरियर-लाइफ स्टाइल

व्यायाम नहीं करने के कई बहाने... फिजियोथैरिप्सट डा. संगीता ने बताया कैसे पाए इन बहानों से छुटकारा

डेस्क। व्यायाम, योग और ध्यान हमारे जीवन के लिए बेहद उपयोगी और लाभकारी है। आज की भागमभाग जिंदगी में ज्यादातर लोग यह इससे बचने की पूरी कोशिश करते है, और लोगों के पूछने पर तरह तरह के बहाने बनाते है। फिजियोथैरेपिस्ट डा. संगीता कश्यप ने कहा कि नियमित व्यायाम करने वालों को मानसिक स्टेस भी कम होता है। यह औरों की तुलना में अधिक फ्रेश और तदुरुस्त रहते है। नियमित व्यायाम करने वालों को फिजियोथेरिपी की आवश्यकता भी कम पड़ती है।

1. काम अधिक, समय नहीं मिलता

नियमित रुप से व्यायाम नहीं करने वाले 90 फीसद लोगों के पास यह सबसे बड़ा और पहला बहाना होता है। एक्सपर्ट कहते है कि नियमित व्यायाम करने के लिए अपने दिनचर्चा से अलग से समय निकालने के जरूरत नहीं है। आप अपनी रूटीन लाइफ के बीच प्रतिदिन  20 से 30 मिनट का समय निकाल सकते है। शुरूआती तौर पर कम समय के लिए व्यायाम करें, बाद में इसे बढ़ाए। एक साथ अधिक समय देने में समय को लेकर परेशानी हो सकती है, लेकिन थोड़ा-थोड़ा समय देने पर परेशानी नहीं होगी। आप लंच के बाद वाक कर सकते है, टीवी देखते समय रस्सी कूद कर सकते है।

2. थोड़ी झिकक रहती है

यह भी एक बड़ी समस्या है कि लोगों को सबसे सामने व्यायाम करने में झिझक या शर्म आती है। ऐसे में आप अपने लिए एकांत स्थान का चयन करें, जहां कोई न हो। अगर आपके पास ऐसी जगह नहीं है तो और आप जिम नहीं जाना चाहते हैं तो आप अपने घर के बाथरूम में भी थोड़ा समय निकालकर व्यायाम कर सकते है। आजकल लोगों के घर के बाथरूम का साइज काफी बड़ा होता है। यहां से आप अपने व्यायाम की शुरूआत कर सकते है, बाद में इसके आदि होने के बाद आपके अंदर की झिझक समाप्त हो जाएगी।

3. घर छोटा है, इसलिए जगह नहीं मिलती

नियमित व्यायाम नहीं कर पाने वालों की यह भी बहाना रहता है कि उनके घर में व्यायाम के लिए पर्याप्त स्थान नहीं है। तो मैं आपको बताना चाहता हूं, कि आपको इसके लिए अलग से रुम या स्पेश की आवश्यता नहीं है। खुद को तंदूरुस्त रखने के लिए आपको नियमित व्यायाम करना होगा। इसकी शुरूआत महिलाएं किचन से और पुरूष अखबार पढ़ते हुए कर भी कर सकते है। कम से कम आप अपने घर की छत, हाल में पैदल चलने के जंपिंग का अभ्यास तो कर ही सकते है। ध्यान लगाने के लिए सिर्फ एक छोटी चटाई ही काफी है।

4. जिम जाकर पैसे खर्च कौन करें

कुछ लोगों का यह भी कहना होता है कि मैं जिम में पैसे खर्च नहीं करना चाहता। तो ऐसे लोग घर पर पुश-अप, प्लैंक, लंजेज, स्क्वैट्स जैसे व्यायाम घर पर ही कर सकते है। इसके लिए किसी को जिम जाने की आवश्यता नहीं है। फिजियोथैरेपिस्टों का कहना है कि ये सारे व्यायाम आपके शरीर को मजबूत बनाते है। वहीं एरोबिक एक्सरसाइज के लिए आप जंपिग जैस या रस्सी कूद भी घर पर ही कर सकते है।

5. मेरा काम ही मेरा व्यायाम

कुछ लोग यह कहकर व्यायाम के लिए समय नहीं निकालते कि उनका काम ही उनके लिए व्यायाम है। लेकिन ऐसा नहीं है। व्यायाम का अपना सिस्टम होता है, शरीर की मांसपेशियों को आराम देने के लिए नियमित और सही ढंग से व्यायाम जरूरी है। आपके काम या अत्यधिक काम, अत्यधिक चलने से आपकी मांसपेशियां में दर्द होता है। क्योंकि इसे हम नियमित रुप से एक समान नहीं करते है। व्यायाम में यह सब चीजें नियमित और एक समान होती है। इसलिए काम के साथ व्यायाम के लिए भी थोड़ा समय निकालना बेहद जरूरी है।