शिक्षा-कैरियर-लाइफ स्टाइल

आपने भी अपनी दुकान के बाहर चस्पा किया है क्यूआर कोड स्कैनर तो सावधान

रायपुर। छत्तीसगढ़ ही नहीं अपितु पूरे देश में इन दिनों आनलाइन पेमेंट करने का चलन काफी तेजी से बढ़ा है। केंद्र सरकार की नोटबंदी और कोरोना संक्रमण काल डिजीटल पेमेंट का क्रेज काफी बढ़ा दिया है। डिजीटल पेंमेंट के चलते अब जहां बैंकों की भीड़ कम हुई वहीं एटीएम के बाहर भी लोगों की भीड़ नजर नहीं आती। दुकान संचालकों द्वारा भी डिजीटल पेमेंट लिया जा रहा। इसके लिए दुकान संचालक अपनी दुकान के बाद क्यूआर कोड स्कैनर चस्पा करके रखते है। दुकान के बाहर स्कैनर चस्पा करने वालों के साथ इन दिनों फ्राड हो रहा है। जानिए आखिर कैसे हो रहे दुकानदार धोखाधड़ी के शिकार।

दुकान के बाहर लगे क्यूकोड को बदलकर ठगी करने का बड़ा स्कैम इन दिनों पंजाब के जीरकपुर में सामने आया है। अभी तक छत्तीसगढ़ में इस तरह की शिकायत दर्ज नहीं हुई है, लेकिन सतर्कता हमें  परेशानियों और नुकसान से बचा सकती है।

बताया जा रहा है कि जीरकपुर के सब्जी मंडी में दुकानों के बाहर छोटे और मध्यम व्यपारियों ने डिजीटल पेमेंट के लिए क्यूआर कोड स्कैनर लगा रखा था। शातिर ठग ने रात के अंधेरे में इन स्कैनर को  बदल दिया। इसके चलते बड़ी संख्या में लोगों ने ठग के खाते में पैसे ट्रांसफऱ कर दिए। जब व्यापारियों के खाते में पैसे नहीं आए तो मामले का खुलासा  हुआ बात थाने तक पहुंची। फिलहाल पुलिस मामले की जांच रही है।

दिव्य महाराष्ट्र मंडल बेव पोर्टल आमजन से यह अपील करता है कि आपने  भी अगर अपनी दुकान के बाहर क्यूआर कोड स्कैनर चस्पा किया है तो इसे तत्काल हटा लें। रात को दुकान बंद करके जाने के बाद कोई भी स्कैनर बाहर नहीं होना चाहिए।