Board Exam 2023: रिवीजन में बच्चों की मदद करें अभिभावक, तनावमुक्त रहने से आएंगे अच्छे नंबर
2023-02-28 03:39 PM
448
रायपुर। कल एक मार्च से सीजी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो रही है। ऐसे में शिक्षकों ने बच्चों को अपने स्तर पर अच्छी तैयारी करा दी है। अब बच्चे घर पर रहकर रिवीजन करने में जुटे है। ऐसे में अभिभावकों की भूमिका बच्चों की प्रति बढ़ जाती है। संत ज्ञानेश्वर विद्यालय की व्याख्याता आराधना लाल कहती है कि परीक्षा को लेकर अगर बच्चे तनावमुक्त रहेंगे तो अच्छे नंबर आएंगे।

श्रीमति लाल ने कहा कि स्कूलों में शिक्षिकों ने बच्चों को अपने स्तर पर अच्छी से अच्छी तैयारी करा दी है। अब अभिभावकों की जिम्मेदारी बनती है कि वे अपने बच्चों को रिवीजन में मदद करें। अपने भागमभाग भरी जिंदगी से कुछ समय निकालकर बच्चों के साथ बिताएं। खेल-खेल में ही बच्चों से उनके विषय अनुसार प्रश्न जरूर पूछे।

बच्चों के मन से परीक्षा का डर भगाने में सबसे कारगर माता-पिता ही होते है। सुबह जल्दी उठकर बच्चों को रिवीजन कराएं। शाम के वक्त भी समय मिले तो बच्चों के साथ समय व्यतीत करें। परीक्षा के दौरान अभिभावकों की एक जिम्मेदारी बनती है कि विद्यार्थियों को अतिरिक्त तनाव से मुक्त करें।
लाल कहतीं है कि अगर अब भी किसी बच्चे को किसी विषय में कोई डाउट रह गया हो तो निसंकोच अपने विषय शिक्षक को फोन करें। आपके शिक्षक आपका मार्गदर्शन करेंगे। बच्चे पाठ्यपुस्तक से ही परीक्षा की तैयारी करें। परीक्षा के पूर्व स्वस्थ्य रहने के लिए पौष्टिक भोजन, भरपूर नींद और निरंतर पानी पीने अच्छा होता है।