शिक्षा-कैरियर-लाइफ स्टाइल

गर्मी का ऐसा फल जो है गुणों की खान....सिर्फ कुछ दिन ही मिलता है

डेस्क | गर्मी शुरू होते ही आम आदमी गला तरावट मांगने लगता है | कुछ ठंडा-कुछ रसीला और कुछ मीठा खाने पीने की इच्छा होने लगती है | खरबूज तरबूज के साथ - साथ लीची की भी मांग बढ़ जाती है | फिर भी खरबूज, तरबूज के विपरीत यह नाजुक फल है और कीमत भी बहुत ज्यादा होती है | इसका मौसम सिमित दिनों का होता है | 

गर्मी का मौसम शुरू होते ही शरीर को अत्यधिक पानी की आवश्यकता शुरू हो जाती है हर कोई अपने आप को नाम और ठंडा रखने के साथ ही साथ शरीर में पानी की कमी पूरा करने के लिए कई उपाय करता रहता है |  

इस मौसम में फल भी ऐसे आते हैं जो शरीर में पानी की कमी को दूर करने में मदत  करते हैं | गर्मी के इस मौसम में लोगों के बीच कोलकाता से आया फल मुख्य पसंद होता है, यह फल है लीची | स्वाद के साथ-साथ यह फल शरीर में पानी की कमी को काफी हद तक दूर करता है और शरीर को डिहाइड्रेशन से भी बचाने में सहायक होता है | लीची शुगर वालो के लिए नुकसानदायक हो सकता है क्योकि इसमें  शुगर की मात्रा अधिक होती है | 

लीची व्यापारी कहते हैं अप्रैल गर्मी का शुरुआती महीना है | अभी लीची की कीमत 400 रुपये किलो से शुरू हुई है | गर्मी बढ़ने के साथ इसके भाव में भी गिरावट आती है | कोलकाता की लीची  बेहतर रहती है यह स्वाद में बहुत ही स्वादिष्ट होती है और इससे कई तरह के फायदे भी है | महंगी होने के बावजूद लोग इन्हें खाना पसंद करते हैं | इस फल की खास बात यह भी है कि ये सिर्फ कुछ ही दिनों के लिए  बाजार में रहता हैं | 

लीची गुणों की खान है | इसे खाने से शरीर को कई बीमारियों से बचाया जा सकता है | लीची को पानी का अच्छा माध्यम माना जाता है | इसमें विटामिन सी, विटामिन बी6, नियासिन, राइबोफ्लेविन, फोलेट, तांबा, पोटेशियम, फॉस्फोरस, मैग्निशियम और मैग्नीज जैसे खनिज पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर और पेट को आराम के साथ ठंडक भी देते हैं | गर्मियों में शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए आप लीची को डाइट में शामिल कर सकते हैं | लीची में विटामिन सी, बीटा कैरोटीन, नियासिन, राइबोफ्लेविन और फोलेर होता हैं | ये इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मददगार होता है | 

.