घर लाए पोर्टेबल वाशिंग मशीन... घर में हैं स्पेस की कमी तो यह होगा आपके लिए कारगर
रायपुर। नौकरीपेशा या किसी कॉम्पिटिशन की परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए कपड़े धोने के लिए समय निकलना बेहद मुश्किल होता है। उनके पास स्पेस की भी कमी रहती है। ऐसे में आप सस्ता सा डिवाइस लेकर आ सकते हैं। जो आपके काम को आसान कर देगा। जी हां, कपड़े को धोने के लिए लॉन्ड्री में पैसे खर्च नहीं करने पडेंगा और न ही हाथों से धोना पड़ेगा।
आज हम आपके लिए कपड़े धोने वाला एक ऐसा डिवाइस लेकर आए हैं जिसकी कीमत 1000 रुपये से कम है। हालांकि, कपड़े धोने के लिए ये डिवाइस ज्यादा जगह नहीं लेता है। आप किसी भी प्लास्टिक बाल्टी में इसे लगाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
पोर्टेबल क्लॉथ वॉशिंग मशीन को क्लॉथ वॉशिंग डिवाइस भी कहा जा सकता है। इसे खरीदकर आप आसानी से कपड़े वॉश कर सकते हैं। हालांकि, ये साइज में एक छोटा सा डिवाइस है जिसकी मदद से आप कपड़े वॉश कर सकते हैं। एक प्लास्टिक की बाल्टी में इसे लगाकर छोटे कपड़ों को धोया जा सकता है। बच्चों के कपड़ों को वॉश करने के लिए इस डिवाइस का इस्तेमाल किया जा सकता है।
मिनी अल्ट्रा टर्बाइन मशीन को आप ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरह से खरीद सकते हैं। मिनी अल्ट्रा टर्बाइन मशीन की कीमत वैसे तो 2,599 रुपये है। हालांकि, ऑफर्स के जरिए आप 79 छूट के साथ इसे खरीद सकते हैं। फ्लिपकार्ट पर इस डिवाइस को 530 रुपये की कीमत के साथ बेचा जा रहा है। इस तरह से आप सस्ते में कपड़े धोने वाली मशीन खरीद सकते हैं।