आइये गर्मियो में बनाये लस्सी ! रोजना पिएं छाछ और लस्सी....
डेस्क | खाने के साथ छाछ, लस्सी या रायता बहुत पसंद आता है | पंजाब और हरियाणा की लस्सी तो पूरे देश मशहूर है | वहां लोग खाने के साथ लस्सी जरूर पीते हैं | चिलचिलाती गर्मी में अगर एक गिलास ठंडी मलाईदार लस्सी मिलजाए पीने को तो मजा ही आ जाता है | छाछ और लस्सी सिर्फ स्वाद ही नहीं सेहत के लिए भी ही फायदेमंद है | अगर आप रोज छाछ पीते हैं तो आपको लू लगने का खतरा बहुत कम होता है | लस्सी और छाछ को पुरे भारत में पोष्टिक पेय माना गया है | इससे पेट और पाचनतंत्र अच्छी तरह काम करता है | इसे पीने से कब्ज में भी राहत मिलती है | आप घर पर भी आसानी से छाछ और लस्सी बना सकते हैं | आइये जानते हैं छाछ और मीठी लस्सी बनाने की रेसिपी |
1- घर पर छाछ बनाने के लिए दही को पानी में डालकर ब्लैंडर, मिक्सी या मथनी से अच्छी तरह से मिक्स लें |
2- अब इसमें स्वाद बढ़ाने के लिए भुना जीरा पाउडर, काला नमक, पुदीना और कटा हरा धनिया अपने स्वादानुसार डाल लें |
3- आप चाहें तो इसमें थोड़ी हींग और जीरा का तड़का भी लगा ले तो मचा आ जायेगा |
4- छाछ में काला नमक डालें, इससे स्वाद और अच्छा हो जाता है |

लस्सी बनाने का तरीका
1- लस्सी बनाना काफी आसान है, इसके लिए गाढ़ा दही लेना है |
2- अब दही में स्वादानुसार चीनी डालकर अच्छी तरह फेंट लें |
3- जब थोड़े झाग बनने लगें तो ऊपर से किसी गिलास या मिट्टी के कुल्हड़ में डाल दें |
4- लस्सी का स्वाद बढ़ाने के लिए आप गुलाब सिरप, केसर या खसखस भी मिला ले |
5- गर्मियों में आप लस्सी में आम या कोई भी फल बारीक काटकर डाल सकते हैं |