शिक्षा-कैरियर-लाइफ स्टाइल

फ्रिज का ठंडा पानी पीते हैं आप.....तो जान लें इससे होने वाले नुकसान

डेस्क | गर्मियों में लोगों को बेहद प्यास लगती रहती है | खासकर तब जब इंसान धूप से घर में आता है | ऐसे में लोग आते से फ्रिज का ठंडा पानी पीने की कोशिश करते हैं | क्या आप जानते हैं फ्रिज का ठंडा पानी पीना सेहत पर खतरनाक असर डाल सकता है | अगर नहीं तो यह खबर आपके लिए है | 

हम आपको बता रहे है कि फ्रिज का ठंडा पानी पीने से शरीर को कितना खतरनाक नुकसान हो सकता हैं | गर्मियों में फ्रिज का ठंडा पानी पीने से तुरंत राहत तो मिलती है, लेकिन फ्रिज का ठंडा पानी पीना सेहत के लिए खतरनाक भी साबित हो सकता है | 

अगर आप रोजाना फ्रिज का ठंडा पानी पीते हैं, तो इससे आपकी पाचन क्रिया पर भी बुरा असर पड़ता है और पेट फूलना, गैस संबंधित परेशानियां आदि होने लगती है | फ्रिज का ठंडा पानी पीने से गले में खराश और खांसी हो सकती है | इसके अलावा जोड़ों में दर्द और अकड़न बनी रह सकती है | 

फ्रिज का ठंडा पानी पीने से खून संचार में बाधा आ सकती है और दिल से जुड़ी परेशानियां भी हो सकती है | फ्रिज का ठंडा पानी से शरीर थका हुआ और कमजोरी महसूस करता है | खासकर फ्रिज का ठंडा पानी तब नहीं पीना चाहिए, जब आप कसरत या पसीना बहा कर आते हैं | 

इस समय आप गुनगुना पानी पी सकते हैं | दिन भर में सदा पानी थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पिए | इन सबके अलावा आप नारियल पानी, छाछ, नींबू पानी जैसे पेय पदार्थ भी पी सकते हैं | हर व्यक्ति का शरीर अलग होता है कुछ लोगों को फ्रिज का ठंडा पानी से नुकसान नहीं होता है, तो कुछ को हो सकता है | 

आपके शरीर में ऐसी समस्याएं देखी जाती है, तो आपको फ्रिज का ठंडा पानी पीना बंद कर देना चाहिए | गर्मी के दिनों में आप फ्रिज का ठंडा पानी के बदले कुछ फलों का सेवन या फलों का जूस भी पि सकते हैं, जो आपकी शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करेंगे |