काटने के घंटों बाद भी नहीं बदलेगा रंग सेब का....करे ये उपाय
डेस्क | यह देखने में आता है कि सेब को काटकर रखने के थोड़ी देर बाद ही वो भूरा या काला दिखने लगता है। इसलिए कहा जाता है कि सेब काटने के तुरंत बाद ही खा लेना चाहिए, लेकिन हमेशा ये संभव नहीं हो पाता है। लंच बॉक्स में लेकर जाने की सोचो तो सबसे ज्यादा परेशानी यही होती है, क्योंकि सेब जब हवा में मौजूद ऑक्सीजन के संपर्क में आता है तो इससे एंजाइम रिलीज होता है जिस वजह से सेब ऑक्सिडाइज होने लग जाता है और भूरा या काला हो जाता है।
सेब को भूरा या काला पड़ने से बचाने के लिए ऑक्सीडेशन की प्रोसेस को रोकना होता है। जिसके लिए साइट्रिक एसिड के तौर पर नींबू या संतरे के रस का उपयोग कर सकते हैं। जिसे सेब के खुले हिस्से में लगाकर रखते है। इसके अलावा नींबू का रस और पानी मिलाकर घोल तैयार कर सकते हैं। जिसमें कटे हुए सेब के टुकडों को 5 मिनट के लिए भिगोकर रखें। आप नींबू के अलावा किसी भी खट्टे फल का रस यूज कर सकते हैं।
नमक भी एक प्रिजर्वेटिव है, जो सेब को भूरा या काला होने से बचा सकता है। ऐसे में आप चाहें तो कटे हुए सेब को नमक वाले पानी में कुछ देर के लिए डालकर छोड़ दें। जब 5 मिनट हो जाए तो इसे छानकर निकाल लें और सूखा लें। खाने से पहले सादे पानी से भी धो लें ताकि आपका कटा हुआ फल बहुत ज्यादा नमकीन न हो।
सोडा में भी सिट्रिक एसिड होता है, यह सेब के भूरा या काला होने के असर को रोकने में मदद कर सकता है। इसके लिए एक बर्तन में नींबू, लाइम सोडा और अदरक का जूस मिलाकर घोल बनाएं। अब इसमें सेब को काटकर डाल दें। 3 से 5 मिनट तक इसे भिगोने के बाद निकाल लें और सुखाकर टिफिन में रख लें।
शहद भी ऑक्सीडेशन की प्रोसेस रोकने का काम कर सकता है। इसके लिए आप आधे चम्मच शहद को एक कप पानी में मिलाएं, जब सेब काटें तो स्लाइज को इस घोल में डालते जाएं। फिर 5 मिनट तक भिगोकर रखने के बाद निथारकर रख दें। इससे सेब काला होने से बच सकेगा।