शिक्षा-कैरियर-लाइफ स्टाइल

Heatwaves के असर में भारत के 11 राज्य....अधिकतम तापमान 43 से 44 डिग्री से बीच दर्ज

डेस्क | गर्मी के मौसम में आधे से ज्यादा देश में लू चल रही है | प्रचंड गर्मी की मार से लोग बेहाल हैं | मौसम विभाग (IMD) की माने तो भारत के 11 राज्य भीषण लू (Heatwaves) की चपेट में आये हैं | बीते दिन को देश के दर्जनों शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 43 से 44 डिग्री से बीच दर्ज किया गया है |  रेड जोन की बात करें तो महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, पश्चिमी बंगाल और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 42 से 44 डिग्री के बीच तापमान रिकॉर्ड हुआ | महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के बहुत से शहरों का तामपान बीते कुछ समय से 40 डिग्री से अधिक बना हुआ है | 

उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, गुजरात और तमिलनाडु में पारा कुछ दिनों से 40-42 के बीच चल रहा है | ये भी सामान्य से 2-4 डिग्री ज्यादा ही है 

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के आधार पर पूरब में ओडिशा और बंगाल वहीं, दक्षिण भारत में आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और तेलंगाना में अगले कुछ दिनों के बीच लू चलने का लगाया गया है | अभी इस लू के कहर से राहत मिलने की संभावना दूर दूर तक नजर नहीं आ रही है | उत्तर भारत की बात करें तो दिल्ली में बीते कुछ दिनों से राहत बनी हुई है, लेकिन दो दिन में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब में पारा 40 डिग्री के पार चला जाएगा ऐसा अनुमान है |  

लू चल रही है या नहीं ? ये जानने के लिए दुनियाभर के देशों में अलग-अलग मानक बने हुए हैं | कुछ देशों में तापमान और नमी की स्टडी के बाद निकाले गए हीट इंडेक्स के हिसाब से लू चलने की घोषणा की जाती है | भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुशार, देश में लू को मापने के दो पैमाने हैं |  पहला अगर मैदानी इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या इससे अधिक पहुंच गया तो मान लिया जाता है लू चल रही है | दूसरा पहाड़ी राज्यों में 30 या उससे ऊपर पारा पहुंचने पर लू चल रही है मन लिया जाता है | 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय मार्च महीने से ही लू चलने की एडवायजरी जारी कर रहा है | राज्य सरकारें भी अपने स्तर पर अलर्ट जारी कर रही हैं | ऐसे में सभी को सावधानी बरतने की जरूरत इस मौसम में | ऐसे में जब तक बहुत जरूरी न हो तब तक घर या ऑफिस के बाहर न निकलें |