शिक्षा-कैरियर-लाइफ स्टाइल

छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग ने गुरुवार को सभी सरकारी स्कूलों में पालक - शिक्षक बैठक के लिए आवश्यक आदेश जारी किये

रायपुर | छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग ने गुरुवार को सभी सरकारी स्कूलों में पालक - शिक्षक बैठक के लिए आवश्यक आदेश जारी किये है। आगामी शिक्षा सत्र 2024 - 2025 में पहली बैठक संकुल स्तर पर 9 सितंबर 2024 को होगी। इसके बाद दूसरी बैठक विद्यालय स्तर पर तिमाही परीक्षा के 10 दिनो के अंदर ही की जाएगी। वहीं तीसरी बैठक स्कूल स्तर पर छहमाही परीक्षा के 10 दिनो के अंदर ही आयोजित करने के लिए निर्देश दिए गए हैं।

शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टर और संभागीय संयुक्त शिक्षा संचालकों को पत्र जारी कर बैठकों के लिए आदेश दिया पारित किया है।

शिक्षा विभाग ने इससे पहले भी पालक -शिक्षक बैठक के लिए आदेश जारी किये थे, लेकिन किसी कारन आदेश का पालन नहीं हो सका। अब फिर एक बार विभाग ने कलेक्टरों और संभागीय संयुक्त शिक्षा संचालकों को आदेश जारी किया है। अब देखने वाली बात ये होगी कि इस बार इस आदेश का पालन होता है या नहीं।