अमरनाथ यात्रा की शुरुआत : 29 जून से
आज यानी 22 जून को बाबा बर्फानी की प्रथम पूजा के साथ अमरनाथ तीर्थ यात्रा की औपचारिक शुरुआत कर दी गई है
डेस्क | हिंदुओं के पवित्र तीर्थ स्थानों में से एक अमरनाथ है। जम्मू-कश्मीर में हिमालय में स्थित एक पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी विराजित है। यहां हर साल प्राकृतिक रूप से बर्फ का शिवलिंग बनता है। बर्फ से निर्माण होने के कारण इस शिवलिंग को बाबा बर्फानी भी कहते हैं। हर साल यहां दर्शन के लिए पुलिस-प्रशासन के सहयोग से विशेष यात्रा निकाली जाती है। इसे अमरनाथ यात्रा कहते हैं। इस यात्रा में लाखों लोग यहां दर्शन करने आते हैं। 22 जून को बाबा बर्फानी की प्रथम पूजा के साथ अमरनाथ तीर्थ यात्रा की औपचारिक शुरुआत कर दी गई है।
इस बार अमरनाथ तीर्थ यात्रा की शुरुआत 29 जून से शुरू हो रही है, जो 19 अगस्त तक चलेगी। इस बार तीर्थ यात्रा पूरे 52 दिनों की रहेगी। अमरनाथ यात्रा में शामिल होने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
अमरनाथ यात्रा के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://jksasb.nic.in पर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इस बार श्रद्धालुओं के लिए दोनों रास्तों पर 5G नेटवर्क की सुविधा शुरू की है। साथ ही इनके खाने की व्यवस्था और सेहत पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। सड़कें 14 फीट तक चौड़ी कर दी गई हैं, रास्तों से बर्फ हटाकर रास्ते साफ किए गए हैं।