700 सालों के बाद बन रहा अद्भूत पंचम राजयोग... इन चार राशि वालों की चमक उठेगी किस्मत
2023-03-10 12:51 PM
338
मानव जीवन में ज्योतिष शास्त्र का अपना अलग ही महत्व है। प्रत्येक शुभ—अशुभ फल की जांच के बाद ही लोग कदम बढ़ाना पसंद करते हैं और यह सब ज्योतिष शास्त्र की मदद से ही संभव हो पाता है। देश और दुनिया में ऐसे कई विद्वान शास्त्री हैं, जो समय—समय पर ज्योतिष विधा के माध्यम से घटित होने वाले समयचक्र की जानकारी से भी अवगत कराते रहते हैं। ऐसी ही पंचम राजयोग की जानकारी साझा की जा रही है, जो 700 सालों के लंबे अंतराल के बाद 28 मार्च को निर्मित हो रहा है। इस महायोग का लाभ किन्हें मिलेगा, इसकी भी जानकारी दी गई है।
ज्योतिष शास्त्र के मनीषियों के मुताबिक 700 सालों बाद पंचम राजयोग का संयोग बन रहा है। यह योग केदार, हंस, मालव्य, चतुष्चक्र और महाभाग्य हैं। यह महासंयोग इस माह के अंतिम सप्ताह में 28 मार्च को बनेगा। जिसका सकारात्मक प्रभाव मिथुन, कर्क, कन्या और मीन राशि पर पड़ने वाला है। कहा जा रहा है कि इन चारों राशियों के भाग्य में इस पंचम राजयोग की वजह से कायाकल्प की भी संभावनाएं प्रबल है।
कैसा होगा प्रभाव —:
मिथुन —: इस राशि के जातकों को पंच राजयोगों का परिणाम एक साथ मिलेगा। रोजगार, धन प्राप्ति, प्रमोशन, पारिवारिक जीवन सहित जीवन के प्रत्येक पहलू पर सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा।
कर्क —: इस राशि के जातकों के लिए हंस और मालव्य राज योग का बनना अच्छा साबित होगा। इससे भाग्य चमकेगा, मन चाही सफलता मिलेगी, रोजगार की दिशा में भाग्य प्रबल रहेगा। धन लाभ योग, सामाजिक प्रतिष्ठा भी मिलेगी।
कन्या —: इस राशि के जातकों के लिए 5 राजयोग का बनना बहुत ही अच्छा है। जीवनसाथी का सहयोग, जीवन साथी की तरक्की, दाम्पत्य जीवन में और प्रतिष्ठा के योग बन रहे हैं।
मीन —: इस राशि के जातकों के लिए हंस और मालव्य राजयोग से शुभ संकेत आने की संभावना बन रही है। मान-सम्मान बढ़ेगा, साहस में वृद्धि कारोबार में सफलता, अचानक धन लाभ होगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा और सेहत में भी सुधार होगा।