शिक्षा-कैरियर-लाइफ स्टाइल

इन आठ राशियों के लिए मुश्किल के दो महीने... मंगल का गोचर करेगा हलाकान

डेस्क। मंगल ग्रह को ग्रहों का सेनापति कहा जाता है, जिसने आज सुबह मिथुन राशि में प्रवेश कर लिया है। अब मंगल यहां 10 मई 2023 तक विराजमान रहने वाले हैं। ज्योतिष शास्त्र में मंगल को ऊर्जा, भाई, भूमि, शक्ति, साहस, पराक्रम, शौर्य का कारक ग्रह माना गया है। ज्योतिषविदों की मानें तो, मंगल ग्रह का मिथुन राशि में गोचर चार राशियों को लाभ देगा, तो आठ राशियों को मुश्किलात के दौर से गुजरना पड़ेगा। 

इन राशियों में दिक्कत

वृषभ— इस राशि के जातकों को कई मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। वाणी पर संयम रखना होगा, अचानक उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। सेहत का विशेष ख्याल रखना होगा। पैतृक संपत्ति को लेकर वाद-विवाद की संभावना है। 
मिथुन— इस राशि के जातकों को व्यवहार में संयम रखना होगा। लड़ाई-झगड़े से दूर रहने में भलाई है। प्रॉपर्टी में निवेश करने की गलती न करें, नुकसान होने की संभावना है।
कर्क— मंगल की चाल कर्क राशि वालों के लिए शुभ नहीं है। खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, बेवजह की थकान और भागदौड़ का सामना हो सकता है। अंजान लोगों के साथ रुपयों का लेन-देन बिल्कुल न करें।
तुला— इन राशि वालों के जीवन में बड़े उतार-चढ़ाव की संभावना है। व्यापार में रुकावटें बढ़ सकती हैं। अंजान लोगों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें।
 
 
वृश्चिक— इस राशि के जातकों को संभलकर रहना होगा। सेहत पर खास ख्याल रखना होगा। लंबी यात्रा पर जाने से बचें। ठगी की संभावना, ससुराल में रिश्ते बिगड़ सकते हैं।
धनु— दांपत्य जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारी वर्ग के जातक सावधानी के साथ काम करें। अगले 45 दिनों तक कोई भी गलत फैसला न लें।
कुंभ— कुंभ राशि वालों को विभिन्न प्रकार की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम के मामलों में परेशानियां बढ़ सकती हैं। रिश्तों में खटास पड़ सकती है। आर्थिक मामले में भी तंगी झेलनी पड़ सकती है।
मीन— इन राशि वालों के लिए मंगल पारिवारिक कलह ला सकता है। मानसिक तनाव हो सकता है। मन अशांत रह सकता है। बड़े-बुजुर्गों की सेहत का विशेष ख्याल रखना होगा। रुपये-पैसे के मामले में कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें।