प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का देवी स्कंदमाता की दिव्य कृपा को रेखांकित करते हुए एक संस्कृत सुभाषितम्
देलही : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज देवी स्कंदमाता की दिव्य कृपा को रेखांकित करते हुए एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया और सभी के कल्याण के लिए उनकी दिव्य आशीर्वाद की कामना की।
"देवी स्कन्दमाता की करबद्ध प्रार्थना! मेरी कामना है कि अपने ममतामयी स्नेह और आशीर्वाद से वे सबका जीवन आलोकित करें।
सिंहासनगता नित्यं पद्माश्रितकरद्वया।
शुभदाऽस्तु सदा देवी स्कन्दमाता यशस्विनी॥"
सिंह पर सदैव विराजमान रहने वाली और दोनों हाथों में कमल-पुष्प धारण करने वाली तेजस्वी देवी स्कंदमाता हमें सदा शुभ फल प्रदान करें।