पीएम मोदी ने अपने भाषण में देशवासियों को 'परिवारजन' कहकर किया संबोधित.. जानिए क्या बोले पीएम
नईदिल्ली। स्वतंत्रता दिवसा पर ध्वजारोहण के बाद प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत मणिपुर में हो रही हिंसा से की। मणिपुर हिंसा का ज़िक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ''पिछले समय से मणिपुर में हिंसा का जो दौर चला। कई लोगों को हिंसा को शिकार होना पड़ा. मां- बेटियों के साथ अत्याचार हुआ लेकिन कुछ दिनों से शांति की खबरें आ रही हैं। पीएम मोदी बोले, "देश मणिपुर के साथ है. केंद्र सरकार, राज्य के साथ मिलकर समाधान के प्रयास कर रही है और करती रहेगी।
पीएम मोदी ने अपने भाषण में विपक्षी दलों के गठबंधन 'इंडिया' और कांग्रेस पर भी बिना नाम लिए तंज़ कसा। परिवारवाद का ज़िक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ''देश के लोकतंत्र में एक बीमारी आई है- परिवारवादी पार्टी. इनका एक ही मंत्र है- परिवार को, परिवार के लिए, परिवार के द्वारा.''
भ्रष्टाचार का ज़िक्र करते हुए पीएम ने कहा, ''अब आंख बंद करने का समय नहीं है. अगर संकल्प को पार करना है तो हमें तीन बुराइयों से लड़ना ज़रूरी है. भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ जंग, मुक्ति हर क्षेत्र में ज़रूरी है. ये मेरी प्रतिबद्धता है कि मैं भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ जंग लड़ता रहूंगा.'' वो बोले, ''दूसरी बुराई परिवारवाद है. इसने देश का हक छीना है. तीसरी बुराई तुष्टीकरण है. इससे हमारे राष्ट्रीय चरित्र में दाग लगता है. इसलिए भ्रष्टाचार, परिवारवाद, तुष्टीकरण तीनों बुराई हैं।