12वीं के बच्चों ने जाना कैसे बचे साइबर क्राइम से
- पुलिस अधिकारी पूजा गौड़ और अनिल यादव पहुंचे संत ज्ञानेश्वर स्कूल
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में अध्ययनरत 12वीं के बच्चों ने गुरुवार 20 अगस्त को साइबर क्राइम से जुड़ी बातें जानीं। पुलिस अधिकारी पूजा गौड़ और अनिल यादव ने साइबर क्राइम को लेकर बच्चों को कई रोचक और ज्ञानवर्धक जानकारी दी।
शिक्षिका आराधना लाल ने बताया कि पुलिस अधिकारी अनिल यादव ने बच्चों से कहा कि साइबर क्राइम होने के एक घंटे के भीतर 1930 पर काल किया जाए तो गए हुए पैसे वापस लाया जा सकता है। इसके लिए अनिल यादव ने बच्चों को 1930 नंबर को अच्छे से याद करवाया। इसी के साथ उन्होंने ट्रैफिक नियमों का पालन करने, लर्निंग लाइसेंस बनाने तथा नशे से भी दूर रहने के लिए बच्चों को समझाइश दी।
प्राचार्य मनीष गोवर्धन ने सूत की माला से अनिल यादव का सम्मान किया तथा उन्हें स्कूल मोमेंटो प्रदान किया। पूजा गौंड को शिक्षिका तृप्ति अग्निहोत्री ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में 12वीं वाणिज्य व विज्ञान के सभी छात्र व छात्रा मौजूद रहे तथा आराधना लाल ने कार्यक्रम का संचालन किया। रचना तिवारी व चित्रा जावलेकर ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें सुव्यवस्थित बैठाया।