देश-विदेश

सड़क हादसे में दो सब इंस्पेक्टर सहित एक आरक्षक की मौत, दो जवान घायल

डेस्क। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के पास हुए सड़क हादसे में दो सब इंस्पेक्टर सहित एक आरक्षक की मौत हो गई। वहीं दो जवान हादसे में घायल हो गए। सभी जवान शिव डोले से ड्यूटी कर कार से लौट रहे थे।रास्ते में उनकी गाड़ी डंपर से टकरा गई। हादसे इतना भयानक था कि तीन लोगों को मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में घायल दो आरक्षकों को बेहतर उपचार के लिए इंदौर रेफर किया गया है।
 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सभी पुलिस वाले खरगोन से ड्यूटी कर देर रात सनावद के लिए कार से निकले थे। सड़क किनारे खड़े एक डंपर से देर रात उनका कार टकरा गई। हादसे में सब इंस्पेक्टर रमेश भास्कर और विमल तिवारी के साथ आरक्षक मनोत कुमरावत की मौके पर ही मौत हो गई। एक आरक्षक और एस सैनिक गंभीर रुप से घायल हुआ। जिसे बेहतर उपचार के लिए इंदौर रेफर किया गया।
 
----------