राजधानी में 8 से 10 सितंबर तक... तीन दिनों का 'लॉकडाउन'... क्या है वजह, पढ़िए
2023-09-02 05:49 PM
862
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने आगामी 8,9 व 10 सितंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। इन तीनों में दिल्ली के सभी स्कूलों में ताले लटके नजर आएंगे। यह आदेश केवल सरकारी ही नहीं, बल्कि प्राइवेट स्कूलों के लिए भी जारी किया गया है। दरअसल, दिल्ली पुलिस ने G20 शिखर सम्मेलन के चलते मुख्मंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रस्ताव भेजा था, जिस पर उनकी सहमति के बाद यह फैसला लिया गया है।
बता दें कि भारत G20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है। 8 से 10 सितंबर तक दिल्ली की रफ्तार थमी हुई नजर आएगी। G20 शिखर सम्मेलन के चलते दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 8, 9 और 10 सितंबर को छुट्टी घोषित की है। इन दिनों में दिल्ली सरकार और एमसीजी के सभी दफ्तर बंद रहेंगे।
दिल्ली सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, राजधानी में 8 से 10 सितंबर तक यानी तीन दिनों तक सभी स्कूल बंद रहेंगे। इसका मतलब है कि सरकारी स्कूलों के साथ दिल्ली के सभी प्राइवेट स्कूल भी बंद रहेंगे। दरअसल, दिल्ली पुलिस ने जी 20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर 18 अगस्त को सीएम अरविंद केजरीवाल के समक्ष एक प्रस्ताव भेजा था, जिसमें 8 से 10 सितंबर तक राजधानी में सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की गई थी। मुख्य सचिव ने यह प्रस्ताव मुख्यमंत्री केजरीवाल के समक्ष रखा था, जिसे उन्होंने मंजूरी दे दी।