देश-विदेश

सोना-चांदी की कीमत में आया उछाल, जानिए आज का सोना-चांदी भाव

डेस्क। भारतीय सराफा बाजार में गुरुवार को सोने-चांदी की कीमतों में वृद्धि देखने को मिली। इससे पहले बुधवार को भी बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था। उसके बाद आज बाजार हरे निशान के साथ ओपन हुआ। गुरुवार को सोने की कीमतों में 110 रुपये गिरावट देखने को मिली। जबकि चांदी के दाम 80 रुपये बढ़ गए, इसके बाद 22 कैरेट वाला सोना बढ़कर 55 हजार 972 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 24 कैरेट वाले गोल्ड का दाम 61 हजार 060 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।

वहीं चांदी की कीमत 72 हजार 030 रुपये प्रति किलो रही। जबकि एमसीएक्स पर सोना 0.14 फीसद यानी 84 रुपये की बढ़त के साथ 60 हजार 910 रुपये पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं चांदी 71 हजार 855 रुपये पर ट्रेंड कर रहा है।

राजधानी दिल्ली में सोने का भाव 140 रुपये की बढ़त के साथ 22 कैरेट 55,807 रुपये प्रति 10 ग्राम जबकि 24 कैरेट वाले सोना का भाव 60,880 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया है। वहीं चांदी की कीमत 130 रुपये की बढ़त के साथ 71,830 रुपये प्रति किग्रा चल रही है।

मुंबई में 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 170 रुपये की बढ़त के बाद 55,926 रुपये और 24 कैरेट वाला गोल्ड 61,010 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया है. जबकि चांदी का भाव यहां 190 रुपये की बढ़त के साथ 72,010 रुपये प्रति किग्रा हो गया है।

----------