देश-विदेश

विकसित भारत संकल्प यात्राः एक करोड़ आयुष्मान कार्ड बनाए जाने की पीएम ने की सराहना

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान एक करोड़ आयुष्मान कार्ड जारी किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। इस उपलब्धि की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य सरकारी योजनाओं के लाभ को सभी पात्र नागरिकों तक पहुंचाना है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

"बहुत ही उत्साहित करने वाली जानकारी! विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य भी तो यही है कि देशभर के मेरे सभी गरीब भाई-बहनों तक हमारी योजनाओं का लाभ पहुंचे।"

 

 

बतादें कि भारत ने एक सराहनीय उपलब्धि हासिल की है। सभी के लिए गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा को सुलभ बनाने के उद्देश्य से चल रही विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत 1 करोड़ से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। तो दूसरी तरफ 79,487 से अधिक विकसित भारत स्वास्थ्य शिविरों में आने वाले लोगों की संख्या 1,31,66,365 को पार कर गई हैं। 49 लाख से अधिक लोगों की टीबी के लिए जांच की गई और 3.4 लाख से अधिक लोगों को उच्च सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं में भेजा गया। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि सिकल सेल रोग के लिए 5 लाख से अधिक लोगों की जांच की गई और 21,000 से अधिक लोगों को उच्च सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं में भेजा गया।

----------