शिवाजी महाराज के लगातार कार्यक्रम महाराष्ट्र मंडल ही कर सकता है: उपासने
2026-08-19 10:37 PM
116
0- छत्रपति शिवाजी की मासिक महाआरती में बड़ी संख्या में जुटे मंडल के पदाधिकारी, सभासद सहित आमजन
रायपुर। वर्तमान परिस्थितियों में देश की युवा पीढ़ी सहित आमजनों को छत्रपति शिवाजी महाराज के बारे में अधिक से अधिक जानकारी हो। यह काम पूरी जिम्मेदारी महाराष्ट्र मंडल ही कर सकता है और कर रहा है। यहां शिवाजी महाराज को लेकर लगातार कोई न कोई कार्यक्रम, आयोजन, कार्यशाला होते रहती है, यह प्रशंसनीय है। शिवाजी महाराज की मासिक महाआरती में शामिल प्रदेश भाजपा के सहयोग केंद्र के प्रभारी सच्चिदानंद उपासने ने इस आशय के विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर वरिष्ठ सभासद कल्याण देशपांडे ने वंदेमातरम् पर आधारित स्वरचित कविता का सस्वर पाठ किया।
शिवाजी महाराज कार्यक्रम आयोजन समिति के पुरुष प्रमुख गणेशा पाटील जाधव ने बताया कि यह समिति मंडल में शिवाजी जयंती, पुण्यतिथि, राज्याभिषेक समारोह, मासिक आरती करने के अलावा अब शालाओं में जाकर शिवाजी महाराज के प्रबंधन, शौर्य, व्यापार नीति सहित अनेक पहलुओं के बारे में सविस्तार जानकारी देंगे। यही नहीं हमारी योजना शिवाजी महाराज पर आधारित छत्तीसगढ़ स्तरीय परीक्षा लेने और विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने की भी है।
कार्यक्रम का संचालन सचिव चेतन गोविंद दंडवते और समिति के समन्वयक अभिषेक बक्षी ने किया। आभार प्रदर्शन समिति की महिला प्रमुख रीना रितेश बाबर ने किया। इस अवसर पर गीता दलाल, मालती मिश्रा, परितोष दंडवते, प्रवीण क्षीरसागर, अजय पोतदार, डॉ. शुचिता देशमुख, योगेश दंडवते, शचिंद्र देशमुख, रितेश देशमुख, अभय भागवतकर, अतुल गद्रे, रवि किरण दशपुत्रे, रीना देशमुख, नम्रता जाधव, जयनारायण कदम, अवनी जाधव, मंगल जाधव सहित अनेक पदाधिकारी व सभासद उपस्थित रहे।