Cyber Workshop in Raipur: साइबर एक्सपर्ट राय ने दिए सायबर अपराध, ऑन लाईन फ्रॉड के बचने के टिप्स
2023-03-19 10:04 AM
234
रायपुर। राजधानी सहित पूरे छत्तीसगढ़ में सायबर अपराध, आनलाइन फ्राड और सोशल मीडिया के माध्यम से धोखाधड़ी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। प्रदेश की पुलिस कई मामलो में अपराधियों तक पहुंचने में सफल भी रही। लेकिन जिसे रफ्तार से अपराध हो रहे है, उसे रोकने और अपराधियों तक पहुंचने की रफ्तार काफी कम है। इसे लेकर राजधानी पुलिस को सायबर अपराधों की विवेचना सही ढंग से करने के लिए तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन राजधानी मे किया गया।
कार्यशाला में मुंबई से पहुंचे साईबर विशेषज्ञ गोविंद राय ने सायबर अपराध, ऑनलाइन फ्रॉड एवं सोशल मीड़िया से संबंधित अपराधों की रोकथाम, सुरक्षा एवं बचाव के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव व अन्य जानकारियां दी। अज्ञात आरोपी तक पहुंचने के लिए साइबर अपराध की विवेचना किस दिशा में करनी है, इस संबंध में भी कई जानकारी दी।

सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म जैसे फेसबुक, व्हाट्सएप, ट्विटर एवं अन्य एप्लीकेशनों का उपयोग, ऑनलाईन वॉलेटों जैसे पे-टीएम, भीम, गुगल-पे आदि के उपयोग सहित फ्रॉड कॉल के अज्ञात आरोपियों को चिन्हांकित करने जानकारियां भी राय ने पुलिस के अधिकारी और कर्मचारियों को दी। साथ ही सीडीआर, आईपीडीआर एनॉलिसिस सहित अन्य वेब-साईटों के संबंध में विभिन्न प्रकार के कई महत्वपूर्ण जानकारियां व टिप्स भी दी गई।
कार्यशाला के दौरान व्हाट्सएप, टेलीग्रामएप्स, वीओआईपी कॉल एवं एसएमएस को ट्रैक करने के बारे में बताया गया। जिससे थानों के विवेचना अधिकारियों द्वारा वर्तमान में जो भी साईबर संबंधी अपराध घटित हो रहे है उनमें अज्ञात आरोपियों की पहचान कर कार्यवाही करने के साथ ही पीड़ितों के खातों में होल्ड रकम को भी वापस कराया जा सके।
पुलिस लाईन रायपुर स्थित पुलिस ट्रांजिस्ट मेस के सभाकक्ष में पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों को साईबर संबंधी अपराधों के विवेचना में दक्ष करने के लिए इस तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में रायपुर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल, एएसपी ग्रामीण नीरज चंद्राकर, सीएसपी मयंक गुर्जर, डीएसपी क्राईम दिनेश सिन्हा, सीएसपी विधानसभा उदयन बेहार, सीएसपी अविनाश मिश्रा, सीएसपी कोतवाली योगेश साहू, सीएसपी नवा रायपुर जितेन्द्र चन्द्राकर, डीएसपी आईयूसीएडब्ल्यू सुश्री ललिता मेहर सहित कई थानों के थाना प्रभारी, निरीक्षकगण एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा रायपुर पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें।