रायपुर

महाकुंभ 2025: बृन्महाराष्ट्र मण्डल ने की प्रयागराज में तीर्थयात्रियों के रुकने की व्यवस्था

रायपुर। अगर आप छत्तीसगढ़ में रहते है और कुंभ स्नान के लिए जाने की योजना बना रहे है, तो आप बृहन्महाराष्ट्र मंडल द्वारा बनाए गए अस्थाई कैंप में रुककर कुंभ स्नान कर सकते है। बृन्महाराष्ट्र मंडल के उत्तर प्रदेश प्रभारी षडानन पाठक  और प्रयाग राज महाकुंभ शिविर संयोजक प्रदीप कारखेड़कर ने बताया कि 144 वर्षों बाद प्रयागराज में लगे महाकुंभ में बृहन्महाराष्ट्र मंडल की ओर से रूकने की व्यवस्था की गई है।

उन्होंने बताया कि 13 जनवरी को पौष पूर्णिमा से शुरू हुए कुंभ में अस्थाई निवास की व्यवस्था की गई है। बृहन्महाराष्ट्र मंडल के सदस्यों के साथ देश के सभी मराठी भाषी संस्थाओं और रायपुर महाराष्ट्र मंडल के सदस्यों के लिए यहां रुकने की व्यवस्था की गई। यहां आने के लिए आपको अपने साथ अपना आधार कार्ड साथ में रखना अनिवार्य है।

षडानन पाठक ने आगे बताया कि अब 29 जनवरी को मौनी अमावस्या, 3 फरवरी को वसंत पंचमी, 4 फरवरी को रथ सप्तमी, 12 फरवरी को माघी पूर्णिमी और 26 फरवरी को महाशिवरात्रि को यहां शाही स्नान होगा। पर्व वाले दिन लोगों से यात्रा न करने का अनुरोध किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हम बीते दिनों राजधानी रायपुर में हुए बृहन्महाराष्ट्र मंडल के राष्ट्रीय अधिवेशन में हमने छत्तीसगढ़ के लोगों को कुंभ आने का न्यौता दिया था। वहां से अगर कोई यहां आता है तो हमने उनके रुकने की व्यवस्था की है। यहां आने पर आप गंगा नदी तट पर नाग वासुकी मंदिर के पास बृहन्महाराष्ट्र मंडल का शिविर लगा है। आप यहां प्रदीप कारखेडकर से 8840935377, महाराष्ट्र लोक सेवा मंडल अलोपीबाग में सौ. स्मिता पुराणिक 6388335029, याज्ञवल्क आश्रम वेणी माधव मंदिर दारागंज में रणजीत पैठणकर 9335165352, जोशी निवास रचेंद्र जोशी 9648741819 और अलोपीबाग दीपक खरे से 9415309919 नंबर पर संपर्क कर सकते है।