महिला दिवस पर फैंसी ड्रेस, गायन, भजन और गेम्स
रायपुर। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च शनिवार को महाराष्ट्रीयन तेली समाज रायपुर द्वारा फैंसी ड्रेस, गायन, भजन के साथ कई रोचक गेम्स का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रायपुर महापौर मीनल चौबे होंगी। वहीं कार्यक्रम में सुंदर नगर पार्षद सरिता आकाश दुबे और श्वेता मनोज विश्वकर्मा भी विशेष रुप से उपस्थित रहेंगी।
समाज प्रमुख ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक किया गया है। आयोजन में सभी उम्र की महिलाओं के लिए फैंसी ड्रेस स्पर्धा होगी। जिसमें महिलाओं को महिला स्वतंत्रता सेनानी या महान हस्तियों की वेशभूषा धारण करनी होगी। वहीं फिल्मी गीतों का गायन और भजन भी प्रस्तुत किया जाएगा।