रायपुर

Weather Update: उत्तरी हवा से गिरा छत्तीसगढ़ का पारा, कई जिलों में तापमान 10 डिग्री से नीचे

रायपुर. प्रदेश में इन दिनों ठंड एक बार फिर बढ़ गई है। छत्तीसगढ़ में उत्तर भारत की ओर से आ रही शुष्क और ठंडी हवाओं के कारण रात के तापमान में काफी गिरावट दर्ज किया गया है। प्रदेश के कई जिलों में पारा 10 डिग्री से भी नीचे चला गया। ठंड बढ़ने के साथ लोगों के एक बार फिर गर्म कपड़े निकाल लिए है।

छत्तीसगढ़ में सबसे कम तापमान उत्तर में अंबिकापुर में 5.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं बिलासपुर में 11.2, रायपुर में 14.6, जगदलपुर में 13.7 और राजनांदगांव का पारा 12 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अभी आने वाले दो दिन तक रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है। बस्तर में भी शुक्रवार रात के तापमान में गिरावट आ सकती है। वहीं मौसम विज्ञानियों ने राजधानी में भी पारा गिरने की संभावना व्यक्त की है। मौसम विज्ञानियों ने बताया कि उत्तरी हवाओं का प्रभाव आने वाले दिनों में बना रहेगा।