रायपुर

“लाइफ गुड” द्वारा मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव का आयोजन… 160 लोगों ने किया रक्तदान

रायपुर। एलजी लाइफ गुडके द्वारा मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव का आयोजन संकल्प सांस्कृतिक समिति तथा बिलासा ब्लड सेंटर रायपुर, छत्तीसगढ़ के सहयोग से दुर्गा कॉलेज एवं नालंदा परिसर रायपुर में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में 160 से ज्यादा लोगो ने रक्तदान किया एवं सभी ने रक्तदान के बारे में सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए एलजी लाइफ गुडके द्वारा चलाए जा रहे इस पहल की सराहना की।

संकल्प सांस्कृतिक समिति की निर्देशक मनीषा शर्मा ने एलजी की ओर से दुर्गा कॉलेज के प्राचार्या डॉ. प्रोतिभा मुखर्जी साहूकार एवं अतुल निकम, राज्य निदेशक, नेहरु युवा केंद्र संगठन को इस पहल में महत्वपूर्ण सहयोग के लिए मोमेंटो भेट कर सम्मानित कियाl इस कार्यक्रम में दुर्गा कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के स्वयंसेवकों के द्वारा बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। जिसमें उन्होंने रक्तदान किया, वहीं रक्तदाताओ की सहायता की। जिसके लिए विशेष रूप से सुनीता चंसोरिया, प्रोफेसर एवं एनएसएस हेड दुर्गा कॉलेज का विशेष रूप से धन्यवाद दिया गया।

इस कार्यक्रम में संकल्प सांस्कृतिक समिति विभिन्न परियोजनाओ के टीम ने महत्त्वपूर्ण योगदान दिया। जिसमें SLCA से नीरज साहू, मनीषा कुर्रे, रितेश साहू, IRCA से शैलेश भगत, अरुण मिंज,  ODIC से वर्षा ठाकुर, विनीता पाण्डेय, विवेक वैष्णव, सुषमा सेन, CPLI से राजकमल रात्रे एवं जिज्ञासा पाल के द्वारा योगदान सराहनीय रहाl